Cyber Crime-आपके साथ भी हो गया है पैसों का साइबर फ्राड तो जल्दी से कर ले ये सारे काम

Cyber Crime

Cyber Crime-इन दिनों तरह-तरह के साइबर ठग सक्रिय हैं। आए दिन सुर्खियों में किसी के साइबर शिकार हो जाने की खबर अब आम हो चली है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि अगर आपके साथ साइबर क्राइम हो जाए तो क्या करना चाहिए। यहां हम आपको यह बताने जा रहे हैं कि पैसों का साइबर फ्राड हो जाए तो आपको आनन फानन में कुछ कदम जरूर उठा लेना चाहिए।

Cyber Crime गए पैसे वापस आ जाएंगे अगर आपने कुछ कदम ऐसे उठाएं

अगर गलती से भी आपके साथ डिजिटल या ऑनलाइन पैसों की धोखाधड़ी हो गई है, तो ज्यादा तनाव में पड़ने या इधर उधर भटकने से बेहतर है कि कुछ जरूरी कदम उठा लिए जाएं। इस प्रयास से संभव है कि आपके पैसे फिर अकाउंट में वापस आ जाएं। रिजर्वबैंक ऑफ इंडिया की गाइडलाइन्स कहती हैं कि यूपीआई से धोखाधड़ी होने पर यूपीआई सर्विस प्रोवाइडर (गूगल पे, फोन पे या पेटीएम) को सूचित करें।

आप यूपीआई ऐप में सर्विस प्रोवाइडर को धोखे से हुए लेनदेन की जानकारी देते हुए रिफंड की मांग कर सकते हैं।अगर यूपीआई सर्विस प्रोवाइडर से मदद नहीं मिली है तो नेशनल पेमेंट्स कॉपेरिशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) की वेबसाइट http://npci.org.in पर शिकायत करें। पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर (पीएसपी) बैंक और अपने बैंक को भी फौरन इसके बारे में बता सकते हैं।

अगर उपरोक्त सभी उपाय के बावजूद आपको 30 दिनों के अंदर रिफंड और कोई जवाब नहीं मिला है तो बैंकिंग ऑम्बुड्समैन या ऑम्बुड्समैन फॉर डिजिटल कम्प्लेंट्स से शिकायत करें। आरबीआई की गाइडलाइन्स के तहत http://cms.rbi.org.in वेबसाइट पर जाकर या फिरcrpc@rbi.org.in पर ईमेल भेजकर शिकायत कर सकते हैं।

बैंक अकाउंट या नेट बैंकिंग के जरिए फ्रॉड हुआ है तो बिना देर किए अपने बैंक को इसकी सूचना दें। ऐसा करने की स्थिति में आपको 25,000 रुपये तक के नुकसान की भरपाई 3 दिनों के अंदर कर दी जाएगी। बैंक आपकी ओर से शिकायत मिलने के बाद इंश्योरेंस कंपनी को इसकी जानकारी देगा और तय करेगा कि आपको कम से कम नुकसान हो। इसके बाद 10 दिनों के अंदर बैंक की ओर से मुआवजे की रकम प्रोसेस कर दी जाएगी।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | ILOVEYOU Virus से Love Trap Scam तक: इंटरनेट पर प्यार कैसे बन जाता है साइबर ठगी का सबसे खतरनाक हथियार? | दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा खुलासा: मोजों में छिपा था 1.21 किलो सोना, CISF की मुस्तैदी से खुली पोल | सपने में सांप देखना शुभ या अशुभ? स्वप्न शास्त्र में जानें हर संकेत का अर्थ | आम के पत्तों का धार्मिक महत्व: शुभ कार्यों में क्यों किया जाता है इस्तेमाल? जानिए धार्मिक और वैज्ञानिक कारण | सुख-दुख का रहस्य क्या है? संचित कर्म, प्रारब्ध और मां गंगा की महिमा को समझिए | ‘होगी जय… हे पुरुषोतम नवीन!’: आत्मविश्वास, पुरुषार्थ और सकारात्मक सोच का संदेश देती है जय प्रकाश आजाद की नई पुस्तक | ईश्वर पर विश्वास ही सबसे बड़ी शक्ति है, जानिए गुरु वचनों का संदेश | म्यूल अकाउंट क्या है? ₹310 करोड़ के साइबर फ्रॉड रैकेट से समझिए पूरा खेल | Delhi Cyber Crime News: नौकरी का झांसा देकर खुलवाते थे बैंक खाते, देशभर के साइबर ठगों को बेचते थे ATM-चेकबुक; 10 गिरफ्तार | ईश्वर पर विश्वास: जब नियत शुद्ध हो तो नियति भी मार्ग बना देती है |
18-06-2026