Ghar ki Tijori-क्या आप भी घर की इस दिशा में रखते हैं पैसा, जानिए किस दिशा में रखा जाए पैसा

Ghar ki Tijori

Ghar ki Tijori-वास्तु शास्त्र में घर की हर दिशा के लिए कुछ खास नियम बताए गए हैं। अगर वास्तु के अनुसार घर की सही दिशा में चीजें रखी जाएं तो घर में सकारात्मक उर्जा का संचार होता है। यही नहीं वास्तु के अनुसार घर में चीजें रखने से घर के सदस्यों की तरक्की भी सुनिश्चित होती है। काम में आने वाली बाधाएं भी दूर होती हैं। घर में धन रखने के लिए भी कुछ नियम बनाए गए हैं, आइए जानते हैं घर कि वह दिशा जहां धन रखने से लाभ या हानि हो सकती है।

Ghar ki Tijori-घर में धन रखने की सही दिशा

वास्तु शास्त्र में घर में धन रखने की सही दिशा के बारे में बताया गया है। यह भी बताया गया है कि किस दिशा में धन रखने से घर की आर्थिक स्थिति पर क्या असर होता है। इसके मुताबिक आग्नेय कोण यानि घर की दक्षिण पूर्व दिशा के बीच में कभी भी धन या आभूषण ना रखें इससे धन घटता है। यहां तक कि बेवजह के खर्च व्यक्ति की जमापूंजी भी खत्म कर देते हैं।

यदि घर की दक्षिण दिशा में तिजोरी रखें तो धन हानि तो नहीं होती है मगर बरकत भी नहीं होता है। पश्चिम दिशा में तिजोरी या धन दौलत रखने से पैसा कमाने में बहुत मेहनत करनी पड़ती है। धन की आवक सामान्य ही बनी रहती है। इनकम बढ़ने के योग बनते बनते रह जाते हैं। घर के पश्चिम या उत्तर के बीच की दिशा में धन रखना भी अनुचित ही माना गया है। माना गया है कि यहां रखने से बेवजह के खर्च होते हैं।

तिजोरी या धन स्थान के लिए सर्वोत्तम दिशा उत्तर को माना गया है। उत्तर दिशा का संबंध मां लक्ष्मी और कुबेर देव से है। यदि उत्तर दिशा में धन या आभूषण आदि रखा जाए तो इसमें लगातार वृद्धि होती है। परिवार में कभी भी आर्थिक परेशानी नहीं होती है।

अस्वीकरण-लेख सामान्य जानकारी और मान्यताओं पर आधारित है। https://indiavistar.com लेख के किसी भी जानकारी के सही होने की पुष्टि नहीं करता है। प्रयोग से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | वर्दी वालों को हनी ट्रैप में फंसाकर कैसे होती है जासूसी? SSB ने साइबर खतरों से किया सतर्क | यूपी में बीसी सखी योजना से घर बैठे हो सकती है आपकी कमाई, जानें कैसे | कॉकरोच जनता पार्टी के इन नेताओं पर पुलिस कार्रवाई, ये है पूरी डिटेल्स | ऐसे समझें किसान को कैसे मिलती है सोलर पंप सब्सिडी | ऑनलाइन रोमांस में सावधान ! सीमाहीन साइबर ठगों के जाल में ना फंस जाएं | Delhi crime: ऐसे पकड़ा गया कोविड पैरोल जंप कर फरार हुआ सजायाफ्ता गांजा तस्कर | साइबर ठगी से बचना है तो इन लालच से दूर रहें, जानिए कैसे बनते हैं शिकार | साइबर सुरक्षा प्रतियोगिता में CISF के अक्षय बडोला को दूसरा स्थान, c0c0n 2026 में मिली उपलब्धि | Anthropic का मुफ्त OSS Scanner क्या है, आम मोबाइल उपयोगकर्ताओं को कैसे होगा फायदा? | साइबर ठगी में समय पर शिकायत के बाद भी क्यों नहीं मिलता पैसा ? बैंको की जवाबदेही पर सवाल |
20-10-2026