sapne me hanuman ji-सपने में हनुमान जी का दिखाई देना देता है यह संकेत

sapne me hanuman ji

sapne me hanuman ji- शास्त्रों में हनुमानजी को भगवान शिव का रूद्रावतार बताया गया है। हनुमान जी की पूजा अर्चना का बड़ा महत्व है। जीवन के कई सारे संकट हनुमानजी की पूजा से टल जाता है। हनुमानजी के आशीर्वाद से कई बिगड़े काम बन जाते हैं। लेकिन सपने में हनुमान जी दिखाई दें तो इसका क्या मतलब होता है इसके बारे में स्वप्न शास्त्र विस्तार से बताता है। किस रूप में हनुमान जी का सपना आपने देखा है वह अलग-अलग संकेत देता है।

sapne me hanuman ji meaning in Hindi

स्वप्न्न शास्त्र के मुताबिक अगर सपने में हनुमान जी का दर्शन सामान्य तरीके से हो रहा है तो यह बहुत शुभ संकेत है। सपने में हनुमान जी का दिखाई देना या मंदिर में हनुमान जी का मूर्ति दिखाई देने का मतलब है हनुमान जी की कृपा बनी हुई है और जल्द ही कोई बड़ी सफलता हासिल होगी। कहीं विवाद में फंसे हैं तो उसमें भी जीत आपको मिलेगी। सपने में पंचमुखी हनुमान जी का दिखाई देना भी बहुत शुभ माना गया है। माना जाता है कि ऐसा सपना जल्द ही मनोकामना पूरी होने का संकेत देता है। यह निजी या पेशेवर जीवन में शत्रुता पर विजय पाने का संकेत भी देता है।

सपने में यदि आप हनुमान जी का भजन कीर्तन कर रहे हैं तो इसका मतलब है कि आपकी सारी मनोकामना पूरी होने वाली है। यदि सपने में हनुमान जी का प्रसाद खा रहे हैं तो इसका मतलब है कि आपके कार्य पूरे होने वाले हैं। यह सपना घर में धन धान्य बने रहने का भी संकेत देता है। यदि सपने में आप हनुमान जी को चोला चढ़ा रहे हैं तो इसका मतलब है कि भगवान ने आपकी पूजा स्वीकर कर ली है। सपने में अगर आपने हनुमान जी का रौद्र रूप देखा है तो इसका मतलब है कि भगवान आपको मौका दे रहे हैं कि अपनी गलती सुधारें और माफी मांगें। सपने में दो बार बंदर दिखे तो अगले रोज से बंदरों और दूसरे जानवरों को कुछ खिलाया जाना चाहिए। हनुमान जी का बाल रूप यानि बालाजी को देखना यह संकेत देता है कि जीवन नई दिशा की ओर जाने वाली है। सपने में हनुमान जी को श्री राम के साथ या श्री राम दरबार के साथ देखते हैं तो इसका मतलब है कि बहुत जल्द आपको तरक्की मिलने वाली है।

अस्वीकरण-यह लेख विभिन्न मान्यताओं और माध्यमों से ली गई जानकारी पर आधारित है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सिक्योरिटी पैच क्या है? FBI डेटा ब्रीच से समझिए एक अपडेट की चूक का खतरा | निवेश धोखाधड़ी से बचने के लिए SEBI की पहल, निवेश से पहले ऐसे करें जांच | कूनो में पांच चीता शावकों का जन्म, भारत में संख्या 60 हुई, पहली बार जुड़ी बोत्सवाना वंशावली | नौकरी चाहिए थी, फोन आया और फीस मांग ली, दिल्ली में ऐसे खुला जॉब स्कैम का खेल | निवेश ठगी से कैसे बचें? ठग लालच और भरोसे का कैसे फायदा उठाते हैं | ये ना करें नहीं तो, आप भी बन सकते हैं साइबर सिंडिकेट का हिस्सा, हो सकती है जेल | Chrome में सेव पासवर्ड को ऐसे रखें सुरक्षित, फोन खुला होने पर भी काम आएगा ये सुरक्षा फीचर | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? |
07-10-2026