बिहार के वाहन चालकों के लिए बड़ी खबर, इन शहरो में कटेगा ई-चालान

👁️ 510 Views

वाहन चालकों खासकर बिहार में सड़क मार्ग का इस्तेमाल करने वालों के लिए यह सबसे जरूरी खबर है। अप्रैल 2023 से बिहार चार शहरो में आटोमेटिक ई-चालान जनरेट करने की व्यवस्था शुरू हो जाएगी। ये शहर हैं पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर औऱ बिहार शरीफ। इन शहरो में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर पर इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम की नजर होगी। नियम तोडने वाले वाहन चालकों का ई-चालान काटा जाएगा।

इस सुविधा की शुरूआत के बाद उपरोक्त शहरो में मैनुअल चालान पर पूरी तरह रोक लगाई जा सकती है। ट्रैफिक सिग्नल और जेब्रा क्रासिंग जंप करने के अलावा बगैर हेलमेट. सीट बेल्ट नहीं लगाने, ओवरटेक और ओवर स्पीड चलाने वाले वाहन चालकों का भी ई-चालान होगा।

बिहार के एडीजी ट्रैफिक सुधांशु दास ने दैनिक जागरण में दिए बयान में बताया है कि 2021 के आंकड़ो पर नजर डालें तो 43 प्रतिशत हादसे ओवर स्पीड औऱ गलत दिशा में वाहन चलाने की वजह से हुई। दुर्घटनाओं में हेल्मेट नहीं पहनने वाले 35 प्रतिशत बाइक सवार की मौत हो गई। एनएच औऱ एसएच पर सर्वाधिक दुर्घटनाए हुईं। सड़क हादसे में शिकार होने वालों में 69 फीसदी 18-45 वर्ष की आयु के लोग रहे।

इ-चालान के लिए आटोमेटिक नंबर प्लेट, रेडलाइट वायलेशन डिटेक्शन, स्पीड वायलेशन डिटेक्शन, पैन टिल्ट जूम आदि सुविधा वाले कैमरे लगाए गए हैं। कैमरों के फुटेज का बैकअप भी रखने की योजना है।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | कंबोडिया का नया एंटी-स्कैम कानून2026ःभारत के लिए बड़ी राहत या अस्थाई जीत ? | दिल्ली क्राइम ब्रांच ने वांटेड बदमाश लेफ्टी को देहरादून से दबोचा, टैक्सी चला रहा था हत्यारोपी | लव ट्रैप क्रिप्टो फ्राड: WhatsApp/Telegram पर ‘प्यार’ में ठगे जा रहे हैं लोग—जानें Pig Butchering Scam का पूरा सच(2026) | Dwarka Court में वकील का फोन अचानक गायब, कुछ घंटों बाद जो हुआ वो चौंकाने वाला है | सावधान! कहीं आपके चेहरे से भी तो नहीं जुड़े हैं अनगिनत सिम | भारत में साइबर अपराध क्यों बढ़ रहे हैं? जानें कारण, आंकड़े और बचाव के तरीके | 2026 रिपोर्ट | क्या आपको मालूम है कि किवी के फायदे | क्या आप जानते हैं कितना खतरनाक है सिम तस्करी का खेल | वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, नोएडा में डेटिंग ऐप स्कैम | नकली जज और पुलिस के चक्कर में लोगों ने गंवाएं 2 हजार करोड़, आप कैसे बचेंगे |
07-04-2026