एनआईए के नए चीफ ने पद भार ग्रहण किया

👁️ 483 Views
1984 बैच के आईपीएस योगेश चंद्र मोदी ने आज राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानि एनआईए प्रमुख के रूप में पद भार ग्रहण कर लिया। उन्होंने 1979 बैच के आईपीएस अफसर शरद कुमार की जगह ली है। मोदी ने 22 सितंबर से आफिसर आन स्पेशल डयूटी के रूप में एनआईए में काम कर रहे थे।
गौरतलब है कि शरद कुमार ने 5 अगस्त 2013 को एनआईए के प्रमुख का पद भार ग्रहण किया था।  उनके कार्यकाल में एनआईए ने बोधगया पटना विस्फोट, पठानकोट हमला औऱ आतंक फंडिंग जैसे मामलों की जांच की।
एनआईए के नए चीफ योगेश चंद्र मोदी के पास 33 साल के कैरियर में सीबीआई जैसी एजेंसियों में लंबे समय तक काम करने का अनुभव है। वो अब तक सीबीआई में ही अतिरिक्त निदेशक के रूप में काम कर रहे थे। उन्हें सराहनीय सेवा के लिए 2001 में पुलिस मेडल और विशिष्ट सेवा के लिए 2008 में राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सम्मानित किया जा चुका है।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | जानिए आईटी नियम में सुधार से साइबर अपराध पर क्या होगा असर | बाबा ने कहा ‘धनवर्षा होगी’, लड्डू खिलाए और कार में छोड़ गया तीन लाशें | नींद में मिलेगा आपके मुश्किल सवाल का जवाब जानिए कैसे | सुप्रीम कोर्ट ने साइबर ठगी को ‘डकैती’ क्यों कहा? डिजिटल अरेस्ट स्कैम की पूरी कहानी | घूसखोर पंडित पर कोर्ट में Netflix ने क्या कहा | भारत में साइबर सुरक्षा क्यों चुनौती बनती जा रही है: डेटा संरक्षण कानून और DoT की भूमिका | हिंदू सम्मेलन में एकता का दिया गया खास संदेश | आरबीआई का मुआवजा ढांचाः क्या यह साइबर धोखाधड़ी से डर खत्म कर देगा ? | लेट्स इंस्पायर बिहार के बैनर तले पटना में यह खास आयोजन, साहित्य और विकास का तालमेल | दिल्ली नगर निगम को मिला नया अधिकार, ऐसे आएगी अब सारे कामों में तेजी |
12-02-2026