फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा, “X-lite/ Eye Beam” सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर रहे थे, वीडियो देखें

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दक्षिणी दिल्ली की मालवीय नगर पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर (Call centre) का खुलासा किया है। इस सिलसिले में एक महिला सहित पांच लोग गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने कॉल सेंटर से 13 कंप्यूटर औऱ कई अन्य सामान बरामद किए हैं। कॉल सेंटर से पश्चिमी देशो खासकर अमरीकी (USA) लोगों के साथ जालसाजी की जा रही थी।

दक्षिणी दिल्ली के डीसीपी अतुल ठाकुर के मुताबिक हेडकांस्टेबल अमित कुमार, कांस्टेबल हरकेश और राजेश खिड़की एक्सटेंसन में पेट्रोलिंग कर रहे थे। 28-29 की रात मुखिबर से सूचना मिली कि पंचशील विहार में बड़े स्तर पर साइबर चीटिंग का केंद्र है। यहां कॉल सेंटर के जरिए लोगों को चूना लगाया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष सतीश राणा के निर्देश पर हेडकांस्टेबल अमित, कांस्टेबल हरकेश औऱ राजेश ने पंचशील विहार में बताए गए घर पर छापा मारा छापे के दौरान सूचना सही पाने पर आला अधिकारियों के निर्देश के मुताबिक एसआई कृष्ण कुमार एएसआई ताहिर हुसैन, कांस्टेबल दिनेश और महिला सिपाही रेखा के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में पता लगा कि कॉल सेंटर बहुत गुप्त तरीके से संचालित हो रहा था।

मौके पर तीन लोग कंप्यूटर के सामने बैठकर काम कर रहे थे। पास ही बने दो केबिन में महिला औऱ पुरूष भी थे। पुलिस ने मौके से मयंक, शुभम और चंदन गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता लगा कि “X-lite/ Eye Beam” साफ्टवेयर के जरिए कॉल सेंटर संचालित हो रहा था। इनके अलावा केबिन में मौजूद प्रितपाल सिंह औऱ महिला किनकिनी दास को गिरफ्तार कर लिया गया। किनकिनी एचआर हेड के रूप में काम कर रही थी। पुलिस ने वहां से 12 कंप्यूटर भी जब्त किए।

“X-lite/ Eye Beam” क्या है

“X-lite/ Eye Beam” सॉफ्टवेर उच्च तकनीक वाला सॉफ्टवेयर है। इसी के जरिए कॉलर खुद को तकनिकी मदद के लिए प्रस्तुत करते थे। शिकार का डाटा लेने के बाज उनके कंप्यूटर पर संदेश भेजा जाता था कि उनके सिस्टम पर साइबर अटैक हुआ है। फिर तकनीकी मदद की आड़ में शिकार से पैसा ऐंठा जाता था।  कुल 13 कंप्यूटर बरामद किए गए हैं।

 

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | भारत में बाघ संरक्षण को मिली नई दिशा, सरिस्का मॉडल पर देशभर में बनेगी रणनीति | जुलाई 2026 व्रत-त्योहार कैलेंडर: देवशयनी एकादशी, जगन्नाथ रथयात्रा, गुरु पूर्णिमा समेत जानें पूरे महीने की तारीखें | खोया या चोरी हुआ मोबाइल अब मिलेगा जल्दी! CEIR पोर्टल के 2 नए फीचर से बढ़ेगी फोन रिकवरी, जानिए कैसे करेगा काम | E-Zero FIR System: साइबर अपराध पर सख्त हुए पीएम मोदी, डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड रोकने के लिए ई-जीरो एफआईआर लागू करने पर जोर | IGL Gas Connection Scam: गैस कनेक्शन कटने के फर्जी मैसेज से ₹2.64 लाख की ठगी, दिल्ली पुलिस ने चार साइबर ठग दबोचे | सपने में दांत टूटना क्या संकेत देता है? स्वप्न शास्त्र में जानें शुभ या अशुभ अर्थ | WhatsApp ZIP File Scam से कैसे बचें? एक क्लिक में हैक हो सकता है आपका अकाउंट, जानिए पूरी सुरक्षा गाइड | CBI Operation Chakra-VI: Digital Arrest Scam पर देशभर में सबसे बड़ी कार्रवाई, 16 राज्यों में 80 से अधिक ठिकानों पर छापे | CISF को फिर मिला ISO 9001:2015 प्रमाणन, दिल्ली एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को मिली वैश्विक मान्यता | उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, युवा शक्ति, शिक्षा सुधार और पंजाब यूनिवर्सिटी के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा |
29-06-2026