दिल्ली नोएडा की अलग-अलग जगहों पर तीन एनकाउंटर, देखें वीडियो

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली और नोएडा में अलग अलग जगहों पर तीन एनकाउंटर हुए। दिल्ली में रोहिणी और बेगमपुर में दिल्ली की स्पेशल सेल और बदमाशो के बीच तो नोएडा में सेक्टर 58 की पुलिस और बदमाशो के बीच हुई मुठभेड़ में तीन बदमाश घायल हुए जबकि 4 बदमाश गिरफ्तार हुए। सबसे पहले बताते है दिल्ली के रोहिणी इलाके में रात करीब 11 बजे दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और कुख्यात बदमाश प्रदीप उर्फ गौरी के बीच एनकाउंटर हुआ । जिसमे उसके पैरो में गोली लगी। उसके खिलाफ लूटपाट के कई मामले दर्ज हैं।
दूसरा एनकाउंटर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और कुख्यात बदमाश दीपक के बीच बेगमपुर में रात सवा बारह बजे हुई। दीपक के खिलाफ लूटपाट के तीस से ज्यादा मामले दर्ज हैं।
तीसरा एनकाउंटर नोएडा में हुआ। नोएडा के थाना सेक्टर 58 पुलिस टीम की कार सवार बदमाशों से सेक्टर 57 व सेक्टर 58 के मध्य रोड पर मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ के दौरान बदमाश मोहम्मद अली जैदी घायल हुआ । पुत्र बदरूल हसन गली न0ं 06 ओल्ड मुस्ताफाबाद थाना दयालपुर दिल्ली घायल/गिरफ्तार तथा उसके साथी मोहम्मद शाहिब अहमद को गिरफ्तार किया गया है। दोनों बदमाश वाहन चोरी करने वाले गैंग के सदस्य है। बदमाश मोहम्मद अली जैदी पर थाना सेक्टर 58 के मुकदमें में 25 हजार रूपये का ईनाम घोषित है। दोनों बदमाशों पर नोएडा एनसीआर में वाहन चोरी के दर्जनों मुक़दमे दर्ज हैं। मुठभेड़ की पूरी कहानी जानिए इस वीडियो में।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Anthropic का मुफ्त OSS Scanner क्या है, आम मोबाइल उपयोगकर्ताओं को कैसे होगा फायदा? | साइबर ठगी में समय पर शिकायत के बाद भी क्यों नहीं मिलता पैसा ? बैंको की जवाबदेही पर सवाल | सुबह का सपना और दिख जाएं ये पांच चीजें, तो क्या होता है मतलब समझ लीजिए | सीआईएसएफ साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण क्या है, जवानों को साइबर हमले से निपटने के लिए क्या सिखाया जाता है? | सिक्योरिटी पैच क्या है? FBI डेटा ब्रीच से समझिए एक अपडेट की चूक का खतरा | निवेश धोखाधड़ी से बचने के लिए SEBI की पहल, निवेश से पहले ऐसे करें जांच | कूनो में पांच चीता शावकों का जन्म, भारत में संख्या 60 हुई, पहली बार जुड़ी बोत्सवाना वंशावली | नौकरी चाहिए थी, फोन आया और फीस मांग ली, दिल्ली में ऐसे खुला जॉब स्कैम का खेल | निवेश ठगी से कैसे बचें? ठग लालच और भरोसे का कैसे फायदा उठाते हैं | ये ना करें नहीं तो, आप भी बन सकते हैं साइबर सिंडिकेट का हिस्सा, हो सकती है जेल |
11-10-2026