दिल्ली पुलिस की हेल्प लाइन और कांस्टेबल ने बचाई इस “दादी” की जान

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। जूही मिश्रा की दादी शायद ना बचती अगर उन्हें नई दिल्ली जिला पुलिस में तैनात कांस्टेबल अनिल की मदद नहीं मिलती, कोविड मदद के लिए शुरू हुई दिल्ली पुलिस हेल्प लाइन पर तैनात एएसआई गुरदेव लाल ने मदद ना की होती। जूही मिश्रा दिल्ली पुलिस को थैंकयू कहते नहीं थकतीं क्योंकि पुलिस की वजह से उनकी 72 वर्षीय दादी का दाखिला अस्पताल में हो सका था।

22 अप्रैल की सुबह मोतियाखान निवासी जूही मिश्रा की 72 वर्षीय दादी दुर्गावति को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। कोरोना लक्षण का संदेह होने पर जूही मिश्रा अपनी दादी को लेकर गंगा राम, जीवन माला, बीएलके और राम मनोहर लोहिया अस्पताल के चक्कर काटती रहीं मगर वर्तमान हालात में किसी भी अस्पताल मे जूही की दादी को दाखिला नहीं मिला। अस्पतालो के चक्कर काटते काटते सुबह 9 से शाम को 6 बज गए मगर परिणाम नहीं निकला, इसी बीच उन्हें एलएनजेपी अस्पताल के बारे में बताया गया। मगर वहां जाने के दौरान उनकी दादी अपनी चेतना खोने लगी थीं। इसके बाद जूही से रहा नहीं गया उन्होंने दिल्ली पुलिस की हेल्प लाइन 011-23469900 पर फोन किया। फोन करते ही जूही को अनेपक्षित जवाब मिला। हेल्प लाइन पर कॉल लेने वाले एएसआई गुरदेव लाल ने जूही का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें लेडि हार्डिॆंग मेडिकल कालेज भेजा। उन्हें वहां डयूटी पर तैनात कांस्टेबल अनिल से संपर्क करने के लिए कहा गया था। जूही अस्पताल पहुंचीं उन्होंने कांस्टेबल अनिल से संपर्क किया। कांस्टेबल अनिल कुमार की मदद से जूही की दादी दुर्गावती का दाखिला इमरजेंसी वार्ड में हो गया। उन्हें तत्काल आक्सीजन आदि की मेडिकल मदद भी मिल गई। दुर्गावती की हालत अब स्थिर है और जूही दिल्ली पुलिस को शुक्रिया कर रही हैं।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | कॉकरोच जनता पार्टी के इन नेताओं पर पुलिस कार्रवाई, ये है पूरी डिटेल्स | ऐसे समझें किसान को कैसे मिलती है सोलर पंप सब्सिडी | ऑनलाइन रोमांस में सावधान ! सीमाहीन साइबर ठगों के जाल में ना फंस जाएं | Delhi crime: ऐसे पकड़ा गया कोविड पैरोल जंप कर फरार हुआ सजायाफ्ता गांजा तस्कर | साइबर ठगी से बचना है तो इन लालच से दूर रहें, जानिए कैसे बनते हैं शिकार | साइबर सुरक्षा प्रतियोगिता में CISF के अक्षय बडोला को दूसरा स्थान, c0c0n 2026 में मिली उपलब्धि | Anthropic का मुफ्त OSS Scanner क्या है, आम मोबाइल उपयोगकर्ताओं को कैसे होगा फायदा? | साइबर ठगी में समय पर शिकायत के बाद भी क्यों नहीं मिलता पैसा ? बैंको की जवाबदेही पर सवाल | सुबह का सपना और दिख जाएं ये पांच चीजें, तो क्या होता है मतलब समझ लीजिए | सीआईएसएफ साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण क्या है, जवानों को साइबर हमले से निपटने के लिए क्या सिखाया जाता है? |
14-10-2026