जानिए निर्मला सीतारमण ने किसको सौंपे प्राचीन औऱ मध्य काल के जब्त सिक्के

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री  निर्मला सीतारमण ने नार्थ ब्लॉक में आयोजित एक समारोह में जब्त किये गये प्राचीन एवं मध्यकाल के पुरावशेषों/सिक्कों को केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री प्रहलाद सिंह पटेल को सौंपा।

इस अवसर पर केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य राज्यमंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, वित्त सचिव डॉ. अजय भूषण पांडे, सीबीआईसी के अध्यक्ष एम. अजीत कुमार, बोर्ड के सदस्य, केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड, संस्कृति मंत्रालय और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

जब्त किये गये कुल 40,282 सिक्के में से कुछ 1206 से 1720 ई. की अवधि के सल्तनत और मुगल काल, कुषाण, यौधेय, गुप्त, प्रतिहार, चोल, राजपूत, मुग़ल, मराठा, कश्मीर जैसी रियासतों के हैं और कुछ ब्रिटिश भारत, फ़्रांसिसी और 1800-1900 ई. की अवधि के आस्ट्रेलियाई सिक्के भी हैं। जब्त किये गये सामान में शासक के प्राधिकार से शाही आदेश को अमल करने वाले व्यक्ति द्वारा पहनी जानी वाली 18 प्राचीन मुद्राएं/मुहरें/धार्मिक प्रतीक और शाही/संपन्न परिवार की महिलाओं द्वारा पहने जाने वाला 1 चांदी का कमरबंद भी शामिल है।

दिनांक 21 जून 1994 को दिल्ली एयरपोर्ट पर एक मामला उस समय दर्ज किया गया था, जब सीमा शुल्क विभाग ने हांगकांग की यात्रा कर रहे दो विदेशी नागरिकों को रोका था और उनके पास से इन प्राचीन सिक्कों, तांबे की मुद्राओं/मुहरों, चांदी के कमरबंद और अन्य पुरावशेषों का एक हिस्सा जब्त किया था। बाद की तलाशी में, शहर में एक मकान से शेष सोने के सिक्के और सामान को जब्त किया गया था।

उचित कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद, भारतीय सीमा शुल्क विभाग ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण से जब्त किये गये इन पुरावशेषों/सामानों के मूल्य का पता लगाने का अनुरोध किया और इन वस्तुओं के मूल्य का आकलन करने के लिए एक समिति का गठन किया गया। इस समिति ने जनवरी/जून 2020 में अपनी रिपोर्ट पेश की और 40,301 प्राचीन वस्तुओं का मूल्य 63.90 करोड़ रुपये आंका गया। इसके बाद, सीबीआईसी द्वारा जारी डिस्पोजल मैनुअल, 2019 के पैरा 17.9 के अनुरूप, विभाग द्वारा इन जब्त वस्तुओं को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को सौंपा  गया है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश | 91 केस, तीन मामलों में घोषित अपराधी: ग्रेटर नोएडा में छिपे देवा तक ऐसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच | क्या आप जानते हैं कि गूगल का डिजीकवच कैसे आपको फ्रॉड से बचाता है | PM Kisan Verification 2026: यूपी के 15.35 लाख किसानों की किस्त क्यों रुकी? 30 सितंबर की तारीख का सच जानिए | IND vs AFG Asian Games 2026: एक गेंद भी नहीं फेंकी गई, फिर भारत सेमीफाइनल में कैसे पहुंचा? | WhatsApp Investment Scam से कैसे बचें: Fake Trading App और फर्जी निवेश वेबसाइट की पहचान | वरिष्ठ नागरिकों का Heart Health कैसे रखें बेहतर? लखनऊ में GSCC और Max Hospital ने शुरू की नई सुविधा |
03-10-2026