बाल गंगाधर तिलक जिन्हें राष्ट्रवाद का पिता भी कहा जाता है

bal-gangadhar-tilak

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। महान स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक का जन्म 23 जुलाई 1856 को महाराष्ट्र में स्थित रत्नागिरी जिले के गांव चिखली में हुआ था। अपने गांव से निकलकर आधुनिक कॉलेज से शिक्षा लेने वाले ये भारतीय पीढ़ी के पहले पढ़े लिखे नेता थे। बाल गंगाधर तिलक ने शुरू में स्कूल और कॉलेजों में गणित पढ़ाया था। जबकि ये अंग्रेजी शिक्षा के आलोचक थे बाल गंगाधर तिलक माना था कि यह भारतीय सभ्यता के प्रति अनादर सिखाती है। उन्होंने शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए भी काफी काम किया था इतना ही नहीं, बाल गंगाधर तिलक एक शिक्षक, समाज सुधारक, वकील और एक महान स्वतन्त्रता सेनानी थे। क्या आपको पता है बाल गंगाधर तिलक भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के पहले लोकप्रिय नेता है जिन्हे लोग राष्ट्रवाद का पिता भी कहते है?


क्यों कहते है बाल गंगाधर तिलक को लोकमान्य तिलक?

स्वराज यह मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर ही रहूँगा का नारा देने वाले बाल गंगाधर तिलक को लोग लोकमान्य तिलक के नाम से भी जानते है। लोकमान्य का अर्थ होता है, लोगों द्वारा स्वीकृत या चुना गया नेता। लोकमान्य तिलक के अलावा लोग उनको हिंदू राष्ट्रवाद का पिता भी कहते है। आज बाल गंगाधर तिलक हमारे बीच नहीं है लेकिन फिर भी जब लोग उनके द्वारा बोले नारों को पड़ते या सुनते है तो उस वाक्य उन्हें बाल गंगाधर तिलक की याद आ ही जाती है।


किस बात के लिए अपने शिक्षक से भिड़ गए बाल गंगाधर तिलक?

ये बात जब की है जब बाल गंगाधर तिलक स्कूल में पढ़ते थे एक बार उनकी क्लास के विद्यार्थियों ने मूंगफली खा कर पूरी क्लास को गंदा कर दिया जब टीचर ने क्लास की हालत देखीं तो उन्होंने सभी विद्यार्थियों को दंडित करना शुरू कर दिया। जब टीचर बाल गंगाधर तिलक के पास पहुंचे तो उन्होंने तिलक को हाथ आगे कर के दंड देने के लिए कहा परन्तु बाल गंगाधर तिलक ने दंड लेने से मना कर दिया। उन्होंने कहा जब मैंने कुछ किया ही नहीं है तो किस बात का दंड। बाल गंगाधर तिलक इस उदंडता के लिए टीचर ने उनके पिता को भी स्कूल बुलाया। सारी बातें सुने के बाद बाल गंगाधर तिलक के पिता ने अपने बेटे का साथ देते हुए कहा कि जब उसने क्लास को गंदा ही नहीं किया तो वो किस बात का दंड सहेगा। मैंने अपने बेटे को न तो कोई पैसे दिए और न ही वो बाहर की चीजें खाता है इतना ही नहीं, मेरा बेटा कभी झूठ भी नहीं बोलता। ये सब सुने के बाद टीचर को अपनी गलती का अहसास हुआ।

Support India Vistar
Picture of Alok Verma
Alok Verma
a senior journalist with a 30 years experience of print, electronics and digital. worked with dainik jagran, news18india, R,bharat, zee news

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | आपके नाम पर कोई और SIM तो नहीं चला रहा? घर बैठे ऐसे करें जांच | AI का भविष्य: नकली आवाज और डीपफेक के दौर में भारत कैसे रहेगा सुरक्षित? | LPG eKYC कैसे करें? 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए नया नियम, घर बैठे ऐसे पूरा करें BAA | Digital Arrest Scam: फोन पर ऐसा क्या हुआ कि 68 साल के बुजुर्ग ने तोड़ दी FD और गंवा दिए ₹1.12 करोड़? | Online Shopping Fraud: ऑनलाइन खरीदारी और बैंकिंग में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, पेमेंट से पहले जांचें ये 10 बातें | Shahzad Bhatti Network पर UAPA प्रतिबंध: कौन है शहजाद भट्टी और अब क्या बदल जाएगा? | कोयला चोरी कैसे रोक रही CISF? झारखंड-बंगाल की खदानों में ‘Zero Coal Leakage’ पर जोर | Cyber Crime FIR: ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायत के बाद क्यों जरूरी हैं शुरुआती घंटे, कर्नाटक ने बदला जांच का तरीका | ₹12.84 करोड़ गए कहां? 317 ट्रांजैक्शन, 34 खाते और फिर USDT | UPI पेमेंट पर क्या है नया नियम: ₹2,000 से ज्यादा यूपीआई पेमेंट पर क्या आपके खाते से पैसे कटेंगे ? समझिए विस्तार से |
22-09-2026