हेरोइन तस्करी के नए रूट का खुलासा, देखें वीडियो

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो(एनसीबी) ने हेरोइन तस्करी के नए रूट का खुलासा किया है। अब तक अफगानिस्तान से हेरोइन की खेप भारत होते हुए दक्षिण अफ्रीका और मोजाम्बिक भेजा जाता था। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानि एनसीबी ने तस्करों के एक ऐसे नेटवर्क का पर्दाफाश किया है जो अफगानिस्तान से हेरोइन की खेप लेकर मोजाम्बिक और दक्षिण अफ्रीका के रास्ते भारत भेजा करते हैं। इस सिलसिले में मोजाम्बिक के दो नागरिकों और भारत में बसे एक आइवरी कॉस्ट के नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। इनसे 14.5 किलो हेरोइन बरामद की गई है। बरामद हेरोइन की कीमत 60 करोड़ बताई जा रही है। बरामद खेप खास तरह से डिजाइन किए गए ट्राली बैग में रखा गया था। जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि इस रूट से अब तक करीब 400 करोड़ की हेरोइन तस्करी की जा चुकी है। 

एनसीबी के जोनल निदेशक के पी एस मल्होत्रा की टीम को सूचना मिली थी कि ड्रग तस्करों ने मोजाम्बिक के रास्ते भारत में तस्करी शुरू कर दी है। इस सूचना के आधार पर इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर जाल बिछाया गया। नारकोटिक्स टीम ने जोहान्सबर्ग से आरंभ हवाई जहाज की जांच की और मोजाम्बिक की रहने वाली दो महिलाओं के कब्जे से 3.92 और 5.65 किलो हेरोइन बरामद किया। ड्रग की खेप खास तरह से डिजाइन किए गए ट्राली बैग में छिपाया गया था। पूछताछ में पता चला कि खेप लेने वाला शख्स ग्रेटर नोएडा में है। इनकी निशानदेही पर एनसीबी ने ग्रेटर नोएडा में छापा मारकर आइवरी कॉस्ट निवासी एक शख्स के पास से 4.97 किलो हेरोइन बरामद किया गया।

ग्रेटर नोएडा स्थित आवास में छापेमारी के दौरान 20 खाली ट्राली बैग बरामद किए गए जो तस्करी के लिए खास तरह से डिजाइन किए गए थे।     

देखें वीडियो-

Support India Vistar

Latest Posts

यह भी पढ़ें

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | OTP से आगे डिजिटल सुरक्षा: Authy और 1Password में क्या अंतर है, आपके लिए कौन बेहतर? | पुलिस की स्पा सेंटरों पर बड़ी कार्रवाई: चार स्पा सेंटरों पर छापेमारी, 29 महिलाएं रेस्क्यू, ITP एक्ट के तहत चार FIR दर्ज | NFSU में ईस्ट एशिया समिट साइबर क्राइम कॉन्फ्रेंस: वैश्विक साइबर अपराध के विरुद्ध भारत की रणनीतिक पहल | CISF और IIT दिल्ली की साझेदारी: ड्रोन हमलों से देश के एयरपोर्ट, परमाणु संयंत्र और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा कैसे होगी? | बढ़ रहा है डिस्पोजेबल ईमेल का खतरा: साइबर अपराधी कैसे छिपा रहे हैं अपनी पहचान, जानिए कैसे होगी रोकथाम | कड़ी सजा से ही काबू में आएगा साइबर अपराध, IT Act में बदलाव की जरूरत | कोरबा में 500 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, वैदिक विधि से हुआ स्वागत | QR-सक्षम पुलिस पहचान पत्र: पुलिस बनकर ठगी करने वालों पर लगेगी लगाम, नागरिकों को मिलेगा डिजिटल सुरक्षा कवच | WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए I4C की चेतावनी, एक गलती से निजी चैट और कॉन्टैक्ट तक पहुंच सकते हैं साइबर अपराधी | एआई से लिखे शोध में फर्जी कानूनी फैसलों का खतरा, छात्रों और शोधकर्ताओं को क्यों सतर्क रहने की जरूरत? |
28-11-2026