सीआईएसएफ ने दिल्ली एयरपोर्ट पर यूं बचाई जान

👁️ 556 Views

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। सीआईएसएफ की सजगता और तत्परता से दिल्ली हवाई अड्डे पर एक यात्री की जान बचा ली गई। बल के जवानों ने आईजीआई एयरपोर्ट पर कार्डियो-पल्मोनरी रिससिटेशन (Cardio-pulmonary Resuscitation (CPR) देकर यात्री की कीमती जान बचाई।

दरअसल आईजीआई एयरपोर्ट के डोमेस्टिक सिक्योरिटी होल्ड एरिया में एक  यात्री अशोक महाजन, बेहोश हो गए और सामान की टेबल के पास गिर गए।

वहां तैनात बल के कॉन्स्टेबल मधुसूदन और कॉन्स्टेबल मनोज कुमार तुरंत  यात्री के पास पहुंचे और बिना कोई समय गंवाए उन्होंने  यात्री को कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (CPR) शुरू कर दिया जिससे वे होश में आ गए।

श्री महाजन 07 अन्य सह-यात्रियों के साथ विस्तारा एयरलाइंस की उड़ान संख्या यूके -627 (STD- 1255 बजे) द्वारा उदयपुर के लिए  यात्रा कर रहे थे।  अशोक महाजन के सह-यात्री में से एक, पूर्व भारतीय राजदूत अचल मल्होत्रा ने सीआईएसएफ कर्मियों की त्वरित कार्रवाई की सराहना की और लिखा: “सीआईएसएफ टीम आपातकालीन चिकित्सा सहायता यानी सीपीआर प्रदान करने में बेहद मददगार थी।

बल के महानिदेशक राजेश रंजन, ने दोनों बल सदस्यों द्वारा बहुमूल्य मानव जीवन को बचाने के लिए त्वरित कार्रवाई की सराहना की है। दोनों कर्मियों को उचित रूप से पुरस्कृत किया जाएगा।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | क्या आप जानते हैं हरियाणा ने साइबर अपराध पर नकेल कैसे कसी | सरकारी योजना के लिए ऑनलाइन राजिस्ट्रेशन की गाइड | सरके चुनर विवादः रिलीज से लेकर बैन तक पूरी कहानी | साइबर फ्रॉड में बैंक खाता फ्रीज मामले में सुप्रीम कोर्ट का क्या है नया फैसला | 2026 विधानसभा चुनाव कहां कहां हैं, कितनी हैं सीटें, चुनाव आयोग ने कितने पर्यवेक्षक नियुक्त किए | क्या आपको बिना आवेदन किए लोन मंजूर होने का मैसेज मिला ? | मध्यमा परीक्षा 2026 आरंभ, बोर्ड अध्यक्ष का औचक दौरा | साइबर फ्रॉड रिपोर्ट करें: Suspect Repository और GAC गाइड | दर्शन के बाद ऑटो में छूटा बैग, CCTV से ट्रेस कर दतिया पुलिस ने लौटाया | भोजपुरी सिनेमा के ‘इनसाइक्लोपीडिया’ को मिला बेस्ट लिरिसिस्ट का सम्मान |
19-03-2026