यूपी में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई तेज, देखिए लाइव रेड

बांदा, इंडिया विस्तार। यूपी में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। देर रात अवैध खनन के खिलाफ बांदा में बड़ी कार्रवाई की गई जिसमें 100 के करीब ओवरलोड ट्रक जब्त हुए। लोकसभा चुनाव निपटते ही प्रभारी डीएम संतोष बहादुर सिंह और एएसपी एलबीके पाल ने खुद निकलकर रात भर कार्रवाई की। उनके साथ मे आरटीओ और कई थानों की फोर्स मौजूद थी। रात भर खनन से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा है।

एसपी गणेश साहा के निर्देश पर देर रात अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 के करीब ओवरलोड ट्रक सीज किए गए, गाड़ियों से करोड़ों का जुर्माना वसूला जाएगा। पुलिस की कार्रवाई अभी जारी है। आधीरात 12 बजे से कार्रवाई शुरू होते ही खनन माफियाओं में अफरातफरी मच गई और ट्रक यहां वहां भाग खड़े हुए जिन्हें वायरलेस कर आगे के थानों में बैरियर लगा रुकवाया गया है। कार्रवाई के समय मौके पर एएसपी, प्रभारी डीएम/एडीएम, आरटीओ, खनिज विभाग समेत कई थानों का फोर्स मौजूद रहा। बांदा में केन नदी में बड़े पैमाने पर अवैध खनन की शिकायतों के बावजूद कार्रवाई बंद थी, लोकसभा चुनाव निपटते ही पुलिस ने इसकी शुरुआत कर दी है।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | फेक न्यूज़ और सोशल मीडिया नैरेटिव: डिजिटल युग में सक्रिय सूचना प्रबंधन क्यों बन गया है सबसे बड़ी जरूरत | ऑल इंडिया पुलिस जूडो चैंपियनशिप 2026: SSB ने जीती चैंपियन ट्रॉफी, जानिए मेडल टैली और सभी विजेताओं की पूरी जानकारी | CISF ने महिला जूडो में जीती रनर्स-अप ट्रॉफी, ऑल इंडिया पुलिस जूडो क्लस्टर चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन | वाइब हैकिंग क्या है? सोशल मीडिया पर आपकी सोच को प्रभावित करने वाला नया डिजिटल खतरा, जानिए भारत के कानून क्या कहते हैं | डायबिटीज में कौन सी दाल खानी चाहिए? क्या दाल खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है, जानिए विशेषज्ञ क्या कहते हैं | साइबर अपराध में जमानत मिलती है या नहीं? जानिए आईटी एक्ट क्या कहता है और सुप्रीम कोर्ट ने क्या स्पष्ट किया | क्या बच्चों के लिए सोशल मीडिया सुरक्षित है? फ्रांस के नए कानून से समझिए क्यों बढ़ रही है डिजिटल सुरक्षा की चिंता | CISF की खिलाड़ी निधि ने 10वीं एशियाई पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में जीता रजत पदक, भारत का बढ़ाया गौरव | आपकी कार का डेटा चोरी हो रहा है? स्मार्ट इलेक्ट्रिक वाहन का सच जानिए | Dhanushkodi Ghost Village: भारत की आखिरी सड़क पर बसा ‘भूतिया गांव’, शाम ढलते ही क्यों लग जाता है कर्फ्यू? |
26-07-2026