दिल्ली की शिक्षिका को रतन-ए-हिंद

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। वो पेशे से शिक्षिका हैं लेकिन उनकी कलाएं हरेक को आकर्षित करती हैं। हाल ही में उन्हें अभिनेत्री रेखा का पोर्ट्रेट बनाने के लिए रतन-ए-हिंद अवार्ड से सम्मानित किया गया। नाम है अंजू जोहरी।

अंजू की कलाओं को समझने के लिए ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं क्योंकि उनकी कलाएं बोलती हैं।

अंजू की एक कृति

इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2012-2013 में लगी प्रदर्शनी में हिस्सा लेने से लेकर कई सामूहिक प्रदर्शनी में हिस्सा ले चुकी हैं। संपंदन ग्रूप ऑफ आर्ट, अग्निपथ, कलाश्री अवार्ड के अलावा जयपुर में प्रदर्शनी में गोल्ड मेडल मिल चुका है। प्ररतिष्ठित रतन-ए-हिंद अवार्ड औरा प्लानेट की तरफ से दिया जाता है। 24 मई को   अंजू को यह अवार्ड नई दिल्ली के रफी मार्ग स्थित फाइन आर्ट कला केंद्र में आयोजित समारोह में पद्मश्री वीमन दास के हाथों दिया गया। इस समारोह में राज्य सभा की संयुक्त सचिव निशि चड्ढा, सचिव सी एस मिश्रा, अतिरिक्त सचिव मुकुल पांडेय इस समारोह में मौजूद थे। इस प्रदर्शनी में अंजू जौहरी की चार कलाकृतियां प्रदर्शीत की गईं। उनकी कलाएं भारतीय जनजाति समूह, भील, बंजारे और विश्नोई जनजातियों पर आधारित हैं। 

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश | 91 केस, तीन मामलों में घोषित अपराधी: ग्रेटर नोएडा में छिपे देवा तक ऐसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच | क्या आप जानते हैं कि गूगल का डिजीकवच कैसे आपको फ्रॉड से बचाता है | PM Kisan Verification 2026: यूपी के 15.35 लाख किसानों की किस्त क्यों रुकी? 30 सितंबर की तारीख का सच जानिए | IND vs AFG Asian Games 2026: एक गेंद भी नहीं फेंकी गई, फिर भारत सेमीफाइनल में कैसे पहुंचा? | WhatsApp Investment Scam से कैसे बचें: Fake Trading App और फर्जी निवेश वेबसाइट की पहचान | वरिष्ठ नागरिकों का Heart Health कैसे रखें बेहतर? लखनऊ में GSCC और Max Hospital ने शुरू की नई सुविधा | सोशल मीडिया का बच्चों पर असरः हिंसक reels को lika-share करना क्यों पड़ सकता है भारी | सपने में छिपकली दिख जाए तो क्या है इसका मतलब समझ लीजिए |
01-10-2026