देशी दवा के जरिए बड़ी बीमारियों का इलाज करने वाले ठगों से सावधान

👁️ 754 Views

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार 

दिल्ली की सेंट्रल जिला पुलिस ने एक ऐसे अन्तर्राजीय गैंग को गिरफ्तार किया है जो देसी दवाओं के जरिये गंभीर बीमारियों के इलाज का दावा कर लोगो से ठगी करते थे। पुलिस ने इस गैंग के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
मनोज , रवि और मुजम्मिल नाम के ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया जो महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। इनकी मोडस ओपेरंडी काफी यूनिक थी। ये एक शहर में जगह किराये पर लेते और फिर उसमें मेडिकल से संबंधित कई दवाएं रख देते । इसके बाद इनके एजेंट बड़े बड़े अस्पतालों पर घात लगाकर बैठते। जिनको गंभीर या लाइलाज बीमारी होती उसको देसी दवाओं के जरिये गारंटी इलाज़ का दावा करते । पहले मरीजो को अपने सेंटर में ले जाते थे।

हर शहर में अपनी एक दुकान खोल देते थे। और महज़ 1 ग्राम दावा को हज़ारो से लेकर लाख रुपए तक बेचते। इन्होंने के राज्यो में करीब 500  लोगो से करोड़ो की ठगी की है। सिर्फ दिल्ली में 17 दिनों के अंदर 40 से ज्यादा लोगों को शिकार बनाया है।

पुलिस ने इनके कब्ज़े  से लाखों रुपये, देसी दवाइयों के नाम पर नकली पाउडर और तेल भी बरामद किए है।इससे पहले ये गुजरात, महाराष्ट्र,मध्य प्रदेश,  राजस्थान सहित कई राज्यो में मेडिकल इलाज़ के नाम पर करोड़ो की ठगी कर चुके हैं। पुलिस इनके बाकी साथियों की तलाश में जुट गई हैं

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | दिल्ली में बड़े जासूसी रिंग का खुलासा, पाक के इशारे पर कैमरा लगाते थे | महादेव बेटिंग ऐप 2026 में फिर वापस-नया नाम पुराना जाल | सरकार का बड़ा स्किल फंड लॉन्चः अब ट्रेनिंग के बाद पक्की नौकरी? युवाओं के लिए क्या बदलेगा पूरा गेम | AI एजेंट्स का नया खतराःमिनटो में हो रहे साइबर हमले, क्या आपका डेटा सुरक्षित है? | नमो भारत ट्रेन की सुरक्षा में तैनात हुई CISF: जानें क्या हैं नए सुरक्षा नियम | कंबोडिया का नया एंटी-स्कैम कानून2026ःभारत के लिए बड़ी राहत या अस्थाई जीत ? | दिल्ली क्राइम ब्रांच ने वांटेड बदमाश लेफ्टी को देहरादून से दबोचा, टैक्सी चला रहा था हत्यारोपी | लव ट्रैप क्रिप्टो फ्राड: WhatsApp/Telegram पर ‘प्यार’ में ठगे जा रहे हैं लोग—जानें Pig Butchering Scam का पूरा सच(2026) | Dwarka Court में वकील का फोन अचानक गायब, कुछ घंटों बाद जो हुआ वो चौंकाने वाला है | सावधान! कहीं आपके चेहरे से भी तो नहीं जुड़े हैं अनगिनत सिम |
11-04-2026