लेट्स इंस्पायर बिहार: अगले चार महीनों में राष्ट्रीय स्तर के पांच बड़े आयोजन, बिहार विकास की रफ्तार होगी तेज

लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान अगले चार महीनों में देश के कई शहरों में महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है। ये कार्यक्रम शिक्षा, उद्यमिता, निवेश, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने की दिशा में अहम भूमिका निभाएंगे।
लेट्स इंस्पायर बिहार

पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान के संस्थापक आईपीएस विकास वैभव ने आगामी महीनों में होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा की। उन्होंने बताया कि अभियान अब देश के विभिन्न शहरों में बड़े पैमाने पर संवाद, सम्मेलनों और समिट्स का आयोजन करेगा, जिनका उद्देश्य बिहार के युवाओं, उद्यमियों, पेशेवरों और बिहार मूल के नागरिकों को एक साझा मंच पर लाना है।

अभियान से जुड़ी वर्तमान गतिविधियाँ

प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार अभियान से 2.75 लाख से अधिक लोग व्हाट्सएप समूहों के माध्यम से जुड़े हैं।
अभियान 15 जिलों में 28 निःशुल्क शिक्षा केंद्र चला रहा है जहाँ लगभग 2000 वंचित छात्र पढ़ रहे हैं। 600 से अधिक स्टार्टअप को मार्गदर्शन दिया जा रहा है और 2028 तक हर जिले में रोजगार सृजित करने वाले सफल स्टार्टअप स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है।
अभी तक बिहार और देश के विभिन्न शहरों सहित विदेशों में 2300 से अधिक कार्यक्रम किए जा चुके हैं।

विकास वैभव का पूरा प्रैस कांफ्रेंस वीडियो देखेंः

महिला सहभागिता पर भी विशेष जोर दिया गया है। गार्गी अध्याय के माध्यम से 20,000 से अधिक महिलाएं सक्रिय हैं जबकि जीवक अध्याय द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविरों से 50,000 से अधिक लोग लाभान्वित हो चुके हैं।

यह भी पढेंः let’s inspire bihar के बैनर तले स्टार्टअप समिट, जानिए कितने लोगों ने लिया हिस्सा

आगामी कार्यक्रमों का विस्तृत कैलेंडर

रांची – 14 दिसंबर 2025

मयूरी सभागार में रांची संवाद आयोजित किया जाएगा। यहां युवाओं, उद्यमियों और समाजसेवियों के बीच संवाद की रूपरेखा तय है।

बेंगलुरु – 21 दिसंबर 2025

बिहार @ 2047 विजन कॉन्क्लेव (सीजन 3) ऑक्सफोर्ड कॉलेज सभागार में होगा। विकास वैभव ने बताया कि इसमें बिहार सरकार के उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कई विधायकों की उपस्थिति भी सुनिश्चित है।
यह कॉन्क्लेव दक्षिण भारत में बसे मूल बिहारवासियों और उद्योग जगत को बिहार में उभरते अवसरों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मंच बनेगा।

हैदराबाद – 18 जनवरी 2026

T-Hub, Hitech City में Bihar Development Summit 2026 आयोजित की जाएगी। मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के उप-मुख्यमंत्री और गृह मंत्री श्री सम्राट चौधरी की सहभागिता प्रस्तावित है।
यह आयोजन आईटी और नवाचार क्षेत्र में बिहार को एक नई पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पटना – 8 फरवरी 2026

विधापति भवन में LIB Literature Festival होगा, जिसमें साहित्य, शिक्षा और समाज से जुड़े विषयों पर विमर्श की योजना है।

नई दिल्ली – 22 फरवरी 2026

तालकटोरा स्टेडियम में ओपन मंच पर Bihar Development Summit आयोजित किया जाएगा। इसमें देश और विदेश से कॉर्पोरेट नेतृत्व, शिक्षाविद और सामाजिक उद्यमी शामिल होंगे।

पटना – 8 मार्च 2026

गार्गी नारी शक्ति सम्मेलन 2026 में महिला नेतृत्व, शिक्षा और कौशल विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।

पटना – 22 मार्च 2026

बापू सभागार में अभियान का पांचवां स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इसमें पिछले वर्षों की गतिविधियों और आगे की दिशा पर विस्तृत प्रस्तुति होगी।

अभियान की व्यापक पृष्ठभूमि

विकास वैभव ने कहा कि लेट्स इंस्पायर बिहार केवल कार्यक्रमों की श्रृंखला नहीं है, बल्कि यह शिक्षा, उद्यमिता, सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण की एक निरंतर प्रक्रिया है।
उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत चल रहे निःशुल्क शिक्षा केंद्र, महिला नेतृत्व कार्यक्रम, स्वास्थ्य सेवाएँ और स्टार्टअप मार्गदर्शन संरचना गाँव-गाँव और शहर-शहर तक फैल रही है।

उनके अनुसार, “विकसित भारत की परिकल्पना में विकसित बिहार की भूमिका अनिवार्य है। यह अभियान उसी दिशा में एक सामूहिक प्रयास है, जहाँ मतभेदों से परे जाकर नागरिक अपने राज्य की प्रगति में भागीदार बनें।”

Support India Vistar

Latest Posts

यह भी पढ़ें

IIT Gandhinagar में VoICE और C-DOT के बीच AI Smart Village India परियोजना के लिए समझौते पर हस्ताक्षर करते प्रतिनिधि।

भारत में डिजिटल इंडिया अभियान का अगला बड़ा पड़ाव गांवों तक आधुनिक तकनीक पहुंचाना माना जा रहा है। पिछले कुछ वर्षों में भारतनेट, 5G, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) जैसी तकनीकों को ग्रामीण क्षेत्रों तक ले जाने के लिए कई प्रयास हुए हैं। अब इन्हीं प्रयासों को नई गति देने का दावा एक ऐसे मॉडल के जरिए किया गया है, जिसमें भारतीय स्टार्टअप, देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान और सरकारी अनुसंधान संगठन एक साथ काम कर रहे हैं।

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश | 91 केस, तीन मामलों में घोषित अपराधी: ग्रेटर नोएडा में छिपे देवा तक ऐसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच | क्या आप जानते हैं कि गूगल का डिजीकवच कैसे आपको फ्रॉड से बचाता है | PM Kisan Verification 2026: यूपी के 15.35 लाख किसानों की किस्त क्यों रुकी? 30 सितंबर की तारीख का सच जानिए | IND vs AFG Asian Games 2026: एक गेंद भी नहीं फेंकी गई, फिर भारत सेमीफाइनल में कैसे पहुंचा? | WhatsApp Investment Scam से कैसे बचें: Fake Trading App और फर्जी निवेश वेबसाइट की पहचान | वरिष्ठ नागरिकों का Heart Health कैसे रखें बेहतर? लखनऊ में GSCC और Max Hospital ने शुरू की नई सुविधा | सोशल मीडिया का बच्चों पर असरः हिंसक reels को lika-share करना क्यों पड़ सकता है भारी |
01-10-2026