साइबर फ्रॉड शिकायत: अब हर थाने में दर्ज होगी FIR, दिल्ली पुलिस की ‘साइबर शील्ड’ पहल

साइबर फ्रॉड शिकायत

आप दिल्ली के हर थाने में अब साइबर फ्राड शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। साइबर फ्राड शिकाय दर्ज करने के लिए दिल्ली पुलिस ने सभी थानों में इंटीग्रेटेड हेल्प डेस्क स्थापित की हैं। यह सिस्टम लोगों को एक ही जगह पर सभी सेवाएँ देकर शिकायत प्रक्रिया को आसान बनाता है।

ऐसे दर्ज हो सकेगी साइबर फ्राड शिकायत

1. इंटीग्रेटेड हेल्प डेस्क की स्थापना

हर थाने में बनाए गए ये हेल्प डेस्क एक केंद्रीकृत सेवा प्वाइंट की तरह काम करते हैं। यहाँ पीड़ितों को साइबर अपराध से जुड़ी सभी ज़रूरी सेवाएँ मिलती हैं, जैसे:

  • शिकायत दर्ज करना
  • आवश्यक मार्गदर्शन लेना
  • केस की स्थिति जानना
  • परामर्श और तकनीकी सहायता

यह व्यवस्था प्रक्रिया को सरल बनाती है और पीड़ित को तुरंत सहयोग मिल जाता है।

जरुर पढ़ेंः साइबर सुरक्षा अलर्ट: निष्क्रिय बैंक खातों का दुरुपयोग, मनी म्यूल स्कैम से कैसे बचें

नागरिकों को मिलने वाले फायदे

त्वरित सेवा
अब शिकायत दर्ज करने और उस पर कार्रवाई शुरू होने में देरी नहीं होगी।

पारदर्शिता
नागरिक यह देख सकेंगे कि उनकी शिकायत किस स्तर पर पहुंची है।

सुलभता
एक ही काउंटर पर सभी जरूरतें पूरी हो जाती हैं, जिससे समय और परेशानी दोनों कम होते हैं।

विश्वास निर्माण
सरल और स्पष्ट प्रक्रिया पुलिस पर भरोसा बढ़ाती है।

अन्य सेवाओं का एकीकरण

इंटीग्रेटेड हेल्प डेस्क को कई सरकारी सेवाओं से भी जोड़ा जा रहा है। खास तौर पर डॉट की “संचार साथी” सेवा इसमें अहम भूमिका निभाएगी। इससे मोबाइल नंबर, सिम कार्ड और संचार से जुड़े धोखाधड़ी मामलों की तुरंत जांच संभव होगी।

साइबर शिकायत दर्ज करने की नई सुविधा

हेल्प डेस्क पर दर्ज की गई हर शिकायत सीधे cyberpolice.nic.in पोर्टल पर एंट्री होती है। इससे डिजिटल ट्रेल तुरंत बन जाता है और वित्तीय साइबर फ्राड में:

  • धोखाधड़ी की रकम का पता लगाने में तेजी आती है
  • बैंक और संबंधित संस्थानों को तुरंत अलर्ट भेजकर रकम को होल्ड कराया जा सकता है

यह व्यवस्था साइबर अपराध नियंत्रण में बड़ी मदद देगी और कई मामलों में नुकसान रोकने में भी प्रभावी होगी।

समग्र प्रभाव

यह पहल दिल्ली पुलिस की तकनीक आधारित और नागरिक-केंद्रित सेवा का एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे:

  • शिकायत दर्ज करना पहले से ज्यादा आसान हुआ है
  • कार्रवाई तेज और प्रभावी हो गई है
  • पीड़ितों को समय पर राहत मिलती है
  • पुलिस और नागरिकों के बीच विश्वास बढ़ता है

इंटीग्रेटेड हेल्प डेस्क साइबर अपराध पीड़ितों के लिए एक वन-स्टॉप समाधान साबित हो रहा है, जो शिकायत दर्ज करने से लेकर वित्तीय धोखाधड़ी रोकने तक हर स्तर पर मदद करता है।

latest post:

Support India Vistar
Picture of inspector raman kumar
inspector raman kumar
इंस्पेक्टर रमण कुमार सिंह,दिल्ली पुलिस में बतौर इंस्पेक्टर तैनात है । वे दिल्ली के कई पुलिस थानों के साथ साथ साइबर पुलिस स्टेशन के थानाध्यक्ष रहे है । वे साइबर जागरूकता के लिए साइबर सेफ व्हाट्सएप्प ग्रुप और बी द पुलिस नाम से फेसबुक पेज और फेसबुक ग्रुप के संचालक है ।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | AI का भविष्य: नकली आवाज और डीपफेक के दौर में भारत कैसे रहेगा सुरक्षित? | LPG eKYC कैसे करें? 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए नया नियम, घर बैठे ऐसे पूरा करें BAA | Digital Arrest Scam: फोन पर ऐसा क्या हुआ कि 68 साल के बुजुर्ग ने तोड़ दी FD और गंवा दिए ₹1.12 करोड़? | Online Shopping Fraud: ऑनलाइन खरीदारी और बैंकिंग में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, पेमेंट से पहले जांचें ये 10 बातें | Shahzad Bhatti Network पर UAPA प्रतिबंध: कौन है शहजाद भट्टी और अब क्या बदल जाएगा? | कोयला चोरी कैसे रोक रही CISF? झारखंड-बंगाल की खदानों में ‘Zero Coal Leakage’ पर जोर | Cyber Crime FIR: ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायत के बाद क्यों जरूरी हैं शुरुआती घंटे, कर्नाटक ने बदला जांच का तरीका | ₹12.84 करोड़ गए कहां? 317 ट्रांजैक्शन, 34 खाते और फिर USDT | UPI पेमेंट पर क्या है नया नियम: ₹2,000 से ज्यादा यूपीआई पेमेंट पर क्या आपके खाते से पैसे कटेंगे ? समझिए विस्तार से | Cyber Security पर BRICS में बड़ी चिंता, PM Modi ने बताया Technology के गलत इस्तेमाल का खतरा |
21-09-2026