मर्डर की यह सत्य कथा दिल्ली के केशव पुरम की है। यकीन कीजिए मर्डर की ऐसी सत्य कथा आपने कभी नहीं सुनी होगी। इस सत्य कथा में केवल मर्डर ही क्रूर तरीके से नहीं किया गया था। बल्कि इसके आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में जो कुछ बताया उससे खुद पुलिस भी सन्न रह गई।
मर्डर की सूचना
नार्थ वेस्ट दिल्ली पुलिस के डीसीपी भीष्म सिंह के मुताबिक 20 अक्टूबर की बात है। पुलिस को सूचना मिली की वजीरपुर जेजे कालोनी के पास मेट्रो पिलर संख्या 220-221 पास एक शख्स चुन्नी में बंधा पड़ा हुआ है। वह खून से लथपथ था। उसके पास ही एक कैंटर ट्रक भी खड़ा था।
जरुर पढ़ेंः crime story: बाप रे बाप इतनी डिग्रीयां हासिल करने वाला डकैत!
मौके पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ और चुन्नी से बंधे हुए शख्स को दीप चंद बंधु अस्पताल पहुंचाया। मगर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक उसकी पहचान जेजे कॉलोनी निवासी दया किशन के रुप में हुई। हत्या का ना तो कोई चश्मदीद था ना ही कोई सुराग। इसलिए इसे ब्लाइंड मर्डर माना गया।
बनी टीम
डीसीपी भीष्म सिंह के मुताबिक अशोक विहार एसीपी आकाश रावत की निगरानी और एसीपी एफआर सतेन्द्र कुमार के नेतृत्व में इंस्पेक्टर यूनुस जावेद, एसआई हरीश हुड्डा, हेडकांस्टेबल मोहित शर्मा, संजीव एवं रमेश की एक विशेष टीम गठित की गई। टीम को अपराधी की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए पूर्ण रूप से ब्रीफ किया गया।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण किया। फुटेज की मदद से पता लगा कि दया किशन इलाके में बेहद नशे की हालत में घूम रहा था। इसके बाद पुलिस ने उसके घूमने की जगह के लोगों से पूछताछ शुरू की। इस पूछताछ में पुलिस को पता लगा कि उसके साथ अमित उर्फ पावा नामक शख्स को भी देखा गया था।
चौंकाने वाली वजह
पुलिस ने कई जगह छापेमारी के बाद अमित उर्फ पावा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान अमित उर्फ पावा ने हत्या करने की बात कबूल कर ली। इसके बाद हत्या की जो वजह सामने आई वह पुलिस को भी सन्न कर देने के लिए काफी थी। आरोपी शराब का आदी है।
उसने बताया कि उसने “कुछ बड़ा करने” की चाह में नशे में धुत पीड़ित को देखकर उसकी हत्या करने का निश्चय किया। उसने गुस्से में आकर दयाकिशन को चुन्नी से ट्रक से बांध दिया और उसके सिर पर कई बार ईंट से वार कर उसकी हत्या कर दी।
यह भी पढ़ेंः
- समुद्री रास्ते से ड्रग तस्करी पर बड़ा वार, 6 दोषियों को कैसे मिली 10 साल की सजा
- मातृभक्ति और अद्वैत की विरासत: आदि शंकराचार्य का प्रेरक प्रसंग
- CISF जवानों के मानसिक स्वास्थ्य पर बड़ा कदम, Meditation और Wellness Program से तनाव कम करने की नई तैयारी
- delhi: 72 करोड़ के 1700 किलो ड्रग्स नष्ट,नारकोटिक्स थाना की घोषणा
- दिल्ली में खोया या चोरी हुआ मोबाइल वापस कैसे मिलता है? जानिए Delhi Police के ‘Operation Vishwas’ की पूरी प्रक्रिया
