अनवांटेड, फ्रॉड कॉल को इस तरह रोक और इसकी शिकायत कर सकते हैं आप

कॉल

unwanted fraud calls से हर कोई परेशान रहता है। कई बार ब्लॉक करने के बाद भी ऐसे कॉल आते रहते हैं। इनमें से कई तो आपको चूना लगाने वाले होते हैं। ठगी के इस महाजाल से पीछा छुड़ाना नामुमकिन सा हो जाता है। बस इतना करना है जब कभी ऐसी कॉल आये की जिससे आपको लगे की ये जालसाज हो सकता है तो नीचे बताए गए उपाय पर अमल कीजिए इससे आप अपना और दूसरों का भी बचाव कर सकते हैं।

अनवांटेड कॉल के बारे में यहां कर दें रिपोर्ट

ऐसे कॉल के बारे में चक्षु या Truecaller के Scamfeed फीचर पर रिपोर्ट कर दें ,आपका यह कदम साइबर क्राइम की कमर तोड़ सकता है। https://sancharsaathi.gov.in/sfc/ चक्षु भारत में दूरसंचार विभाग (DoT) की एक पहल है, जिसका उद्देश्य साइबर धोखाधड़ी और टेलीकॉम संसाधनों के दुरुपयोग को रोकना है।

इस तरह मदद करता है:
धोखाधड़ीपूर्ण संचार की रिपोर्टिंग: नागरिक संचार साथी पोर्टल के माध्यम से संदिग्ध फ्रॉड कॉल, एसएमएस और व्हाट्सएप संदेशों की रिपोर्ट कर सकते हैं, जिससे अधिकारी बैंकिंग धोखाधड़ी, पहचान की चोरी, और ब्लैकमेलिंग जैसे अपराधों को ट्रैक कर रोक सकते हैं।

स्पूफ कॉल्स को ब्लॉक करना: यह प्रणाली अंतरराष्ट्रीय स्पूफ कॉल्स को पहचानकर उन्हें ब्लॉक करती है, साथ ही SIP कॉल्स (सेशन इनिशिएशन प्रोटोकॉल कॉलिंग), जो डिजिटल गिरफ्तारी और निवेश धोखाधड़ी से जुड़े मामलों में भारतीय नंबरों से आने का भ्रम पैदा करती हैं, को रोकने में मदद करती है

डिजिटल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म (DIP): चक्षु DIP के साथ मिलकर काम करता है, जो टेलीकॉम प्रदाताओं, कानून प्रवर्तन एजेंसियों, बैंकों और सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के बीच वास्तविक समय की खुफिया जानकारी साझा करके साइबर अपराधों पर लगाम लगाने में सहायता करता है।

इसके अतिरिक्त, Truecaller का Scamfeed फीचर एक वास्तविक समय, उपयोगकर्ता-आधारित प्लेटफॉर्म है, जहां लोग डिजिटल धोखाधड़ी जैसे फिशिंग, OTP स्कैम, और नकली नौकरी प्रस्ताव जैसी धोखाधड़ी की घटनाओं की रिपोर्ट कर दूसरों को आगाह कर सकते हैं। यह पहल साइबर खतरों के खिलाफ एक Community Driven सुरक्षा कवच तैयार करती है।

यह भी पढ़ेंः

Support India Vistar
Picture of inspector raman kumar
inspector raman kumar
इंस्पेक्टर रमण कुमार सिंह,दिल्ली पुलिस में बतौर इंस्पेक्टर तैनात है । वे दिल्ली के कई पुलिस थानों के साथ साथ साइबर पुलिस स्टेशन के थानाध्यक्ष रहे है । वे साइबर जागरूकता के लिए साइबर सेफ व्हाट्सएप्प ग्रुप और बी द पुलिस नाम से फेसबुक पेज और फेसबुक ग्रुप के संचालक है ।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | WhatsApp scam से ऐसे बचाएगा मेटा का नया AI | Microsoft Passkey क्या है? SMS MFA से ज्यादा सुरक्षित Passkey ऐसे करें Enable | डेटिंग ऐप्प फ्रॉडः बुजुर्ग को ऐसे जाल में फंसाया और ठग लिया | सावधान! साइबर ठग बदल रहे हैं ठिकाना, बचना है तो जानिए ये उपाय | भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 में रिकॉर्ड कारोबार, 1.8 लाख लोग पहुंचे, ₹5,000 करोड़ के अवसर | सावन महोत्सव में दिखी बिहार की महिलाओं की नई तस्वीर, स्टॉल से सम्मान तक छाया उद्यमिता का रंग | ऑनलाइन प्रिडेटर से कैसे बचें ? साइबर स्टॉकिंग, फेक प्रोफाइल और ऑनलाइन उत्पीड़न से सुरक्षा के तरीके | पेंशन कार्ड वाले ऑफर से सावधान, जानिए बचने के उपाय | Rent a Boyfriend Scam: महिला हैं तो जरूर पढ़ लें, और रहिए सावधान | 14 ATM काटे, 13 साल तक बचता रहा! मेवात का ATM मशीन काटने वाला बदमाश भिवाड़ी से गिरफ्तार |
20-08-2026