crime alert: दिल्ली में गैंगवार की बड़ी तैयारी थी। इसके लिए सिद्धू मूसेवाला की हत्या में आरोपी गैंगस्टर तैयार थे। फिल्म राउडी राठौर जैसा हथियार भी इन लोगों ने इंतजाम कर लिया था। साजिश थी विरोधी गैंग के सदस्य को इसी हथियार से पीट-पीट कर मार डालने का। मगर ऐन वक्त पर पुलिस ने इस गैंगवार की पूरी तैयारी का खुलासा कर दिया।
crime alert: ऐसे हुआ खुलासा
आउटर नार्थ दिल्ली के डीसीपी निधिन वाल्सन के मुताबिक स्पेशल स्टाफ को सूचना मिली थी कि अंकित सेरसा गैंग के बदमाश इलाके में बादशाहत कायम करने के लिए बड़ी तैयारी कर रहे हैं। सेरसा सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में आरोपित है। इस सूचना के आधार पर एसीपी आपरेशन की निगरानी में स्पेशल स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर आनंद कुमार झा के नेतृत्व में एसआई डिम्पी गुलिया, एएसआई नरेश, हेडकांस्टेबल आशाराम, नेतराम, कांस्टेबल सुमित औऱ सचिन की टीम बनाई गई।
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने खेरा खुर्द की तरफ से संदिग्ध हालत में आती हुई होंडा सिटी कार को नरेला में रोका। कार को राम मिश्रा नामक शख्स चला रहा था। तलाशी में उसके पास से देशी पिस्टल बरामद हुआ। कार में उसके साथ अजय नामक शख्स भी बैठा था। उसके पास से दो कारतूस बरामद किए गए। पुलिस इनसे पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस गैंग ने अभी अपने पांव कहां तक फैला लिए थे।
पूछताछ में पता लगा कि राज मिश्रा अंकित सेरसा के भाई के साथ पढ़ाई करता था। उसी दौरान सेरसा से प्रभावित होकर उसने अपनी गैंग बना ली। उसका गैंग लोगों से जबरन वसूली करता था। उगाही की रकम ना देने वालों पर यह लोग हमला किया करते थे। हाल ही में उन्हें गोगी गैंग के बदमाशों से धमकी मिली थी। इसलिए वह गोगी के आदमी छोटा की हत्या करने की फिराक में थे।
यह भी पढ़ेंः
- क्या बच्चों के लिए सोशल मीडिया सुरक्षित है? फ्रांस के नए कानून से समझिए क्यों बढ़ रही है डिजिटल सुरक्षा की चिंता
- CISF की खिलाड़ी निधि ने 10वीं एशियाई पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में जीता रजत पदक, भारत का बढ़ाया गौरव
- आपकी कार का डेटा चोरी हो रहा है? स्मार्ट इलेक्ट्रिक वाहन का सच जानिए
- Dhanushkodi Ghost Village: भारत की आखिरी सड़क पर बसा ‘भूतिया गांव’, शाम ढलते ही क्यों लग जाता है कर्फ्यू?
- क्रिप्टो Conduits और USDT मनी लॉन्ड्रिंग: साइबर ठग कैसे छिपाते हैं धोखाधड़ी की रकम, जानिए बचाव और कार्रवाई का पूरा मॉडल












