crime news: वेस्ट दिल्ली पुलिस ने सेंधमारी और वाहन चोरी की दुनिया में कारतूस के नाम से कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसे वेस्ट दिल्ली स्थित पैसिफिक मॉल के पीछे से दबोचा गया। उसके कब्जे से दो चोरी की स्कूटी और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार शख्स का नाम कृष्ण उर्फ कालू उर्फ कारतूस है।
Delhi crime news :
वेस्ट दिल्ली डीसीपी विचित्र वीर सिंह के मुताबिक तिलक नगर थानाध्यक्ष विनीत कुमार पांडे के नेतृत्व में हेडकांस्टेबल रतन, राजवीर, कांस्टेबल सुनील और धनेश की टीम पैसिफिक मॉल के पीछे गश्त कर रही थी। उसी दौरान एक मुड़े हुए नंबर प्लेट लगाए सफेद रंग की स्कूटी से एक शख्स जा रहा था। जब पुलिस ने उसे रूकने का संकेत दिया तो वह भागने लगा।
पुलिसटीम ने उसो किसी तरह दबोच लिया। जांच करने पर पता लगा कि स्कूटी चोरी की है। पूछताछ में उसकी पहचान कृष्ण उर्फ कालू के रूप मे हुई। उसकी निशानदेही पर एक और चोरी की गई स्कूटी और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई। क्राइम वर्ल्ड में लोग उसे कारतूस के नाम से भी जानते थे।
कृष्ण उर्फ कारतूस उर्फ कालू पुत्र दीपक फास 5वीं कक्षा तक पढ़ा है। परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण वह बुरे तत्वों के संपर्क में आया और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त हो गया। वह नशे का आदी है और अपनी इच्छा पूरी करने के लिए अपराध करता है। वह पहले सेंधमारी और एमवी चोरी के 15 मामलों में शामिल रहा है।
यह भी पढ़ें
- I4C साइबर अपराध पर कैसे भारी पड़ रहा है? जानिए पुलिस और आम लोगों के लिए कैसे काम करता है यह सिस्टम
- Cyber Fraud का नया मॉडल: AI कैसे बदल रहा है ऑनलाइन ठगी का तरीका
- मोबाइल कनेक्शन का नया नियम क्या है? मोबाइल कनेक्शन की सीमा क्या है और अपने नाम पर कितने SIM हैं, यह जानना क्यों जरूरी है?
- तो आखिर पुलिस क्या करे? प्रदर्शन, लाठीचार्ज और पुलिस की जिम्मेदारी का सवाल
- CISF का खस रोपण अभियान: यमुना किनारे मिट्टी के कटाव से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक













