Crime news: दिल्ली में 1 करोड़ का ड्रग बरामद, क्राइम ब्रांच ने ऐसे किया पर्दाफाश

crime news
👁️ 506 Views

Crime news:दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक करोड़ की प्रतिबंधित ड्रग बरामद किया है। तस्करी में लिप्त सिंडिकेट का पर्दाफाश करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सिंडिकेट से 30 किलोग्राम अल्प्राजोलम की गोलियां बरामद की गई हैं। यह खेप दो लाख गोलियों के बराबर है। ड्रग की सप्लाइ मोटरसाइकिल से की जा रही थी।

Crime news ऐसे मिला सुराग और ऐसे हुआ खुलासा

क्राइम ब्रांच की डीसीपी अपूर्वा गुप्ता के मुताबिक क्राइम ब्रांच की एंटी नारकोटिक्स यूनिट में तैनात हेडकांस्टेबल दीपक परेवा और एएसआई नरेश कुमार को दिल्ली के सोनिया विहार में ड्रग शिपमेंट के बारे में सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर एसीपी अनिल शर्मा की निगरानी और इंस्पेक्टर प्रवीण राठी के नेतृत्व में पुलिस टीम बनाई गई टीम ने सोनिया विहार में जाल बिछाया गया।

पुलिस कार्रवाई में संदिग्ध दो मोटरसाइकिल से लक्ष्मण और पंकज नामक दो शख्स से बक्से में छिपाए गए 27 किलोग्राम अल्प्राजोलम टैबलेट बरामद किया गया। इनकी निशानदेही पर लोनी में एक गोदाम पर छापा मारकर 2.4 किलोग्राम और अल्प्राजोम टैबलेट बरामद किया गया। यह गोदाम इनके साथी अंकित शुक्ला की थी। कई जगह छापेमारी के बाद अंकित को यूपी के गोंडा से गिरफ्तार किया गया। इनकी निशानदेही पर सिंडिकेट में शामिल इनके साथी तनिष्क को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस एप ऐसे काम आया

इस मामले को सुलझाने में दिल्ली पुलिस द्वारा हाल ही में लांच किया गया सहायक एप्प मददगार साबित हुआ। संदिग्धों के फोन नंबर को इस एप की मदद से सत्यापन करके अहम सुराग प्राप्त करने में मदद मिली। इसके रियल टाइम के डेटा एक्सेस ने सटीक आरोपियों को चिन्हित करने में मदद की।


    दवाओं के खतरे से निपटने में नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया है। नशीली दवाओं की तस्करी के बारे में जानकारी रखने वाले व्यक्तियों को आगे आने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। मुखबिरों को मूल्यवान सुराग के लिए नकद पुरस्कार मिलेगा, और उनकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

    यह भी पढ़ें

    Latest Posts

    Breaking News
    दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Digital Police Portal: अब घर बैठे दर्ज करें e-FIR, पाएं पुलिस वेरिफिकेशन और NOC | पूरी गाइड | दिल्ली में बड़े जासूसी रिंग का खुलासा, पाक के इशारे पर कैमरा लगाते थे | महादेव बेटिंग ऐप 2026 में फिर वापस-नया नाम पुराना जाल | सरकार का बड़ा स्किल फंड लॉन्चः अब ट्रेनिंग के बाद पक्की नौकरी? युवाओं के लिए क्या बदलेगा पूरा गेम | AI एजेंट्स का नया खतराःमिनटो में हो रहे साइबर हमले, क्या आपका डेटा सुरक्षित है? | नमो भारत ट्रेन की सुरक्षा में तैनात हुई CISF: जानें क्या हैं नए सुरक्षा नियम | कंबोडिया का नया एंटी-स्कैम कानून2026ःभारत के लिए बड़ी राहत या अस्थाई जीत ? | दिल्ली क्राइम ब्रांच ने वांटेड बदमाश लेफ्टी को देहरादून से दबोचा, टैक्सी चला रहा था हत्यारोपी | लव ट्रैप क्रिप्टो फ्राड: WhatsApp/Telegram पर ‘प्यार’ में ठगे जा रहे हैं लोग—जानें Pig Butchering Scam का पूरा सच(2026) | Dwarka Court में वकील का फोन अचानक गायब, कुछ घंटों बाद जो हुआ वो चौंकाने वाला है |
    12-04-2026