Delhi Mahila Samman Yojana: केजरीवाल ने किया ऐलान घर बैठे होगा रजिस्ट्रेशन

Delhi Mukhyamantri Mahila Samman Yojana

Delhi Mahila Samman Yojana: दिल्ली के महिलाओं को हर माह 2100 रुपए देने वाली दिल्ली सरकार की महिला सम्मान योजना का रजिस्ट्रेशन घर बैठे होगा। आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने यह घोषणा की है। आप की टीम यह काम घर घर जाकर करेगी। उम्मीद की जा रही है कि इस योजना का लाभ 38 लाख महिलाओं को मिलेगा।

delhi mahila samman yojana के नियम

इस योजना के तहत 18 साल से अधिक उम्र की सभी महिलाओं को लाभ मिलेगा। योजना के लिए आवेदन करने वाली महिला ने खुद से बीते वर्ष में आयकर ना दी हुई हो। आवेदक को वर्तमान या पूर्व में सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए। महिला विधायक, सांसद या पार्षद नहीं होना चाहिए। इसके अलावा आवेदक महिला को किसी दूसरी योजना से लाभ नहीं लेना चाहिए।

जिन महिलाओं के पास 12 नवंबर तक दिल्ली का वोटर आईडी है वो आवेदन करने की पात्र हैं।

इस महीने से मिलेगा लाभः

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की है कि चुनाव बाद महिला सम्मान योजना का राशि को बढ़ाकर 2100 रुपये कर दिया जाएगा। यानि योजना का लाभ लेने वाली महिलाओं को मार्च के बाद 2100 रुपये हर महीने मिल सकते हैं। हांलाकि दिल्ली के उपराज्यपाल इस योजना में रोड़ा अटका सकते हैं मगर आम आदमी पार्टी इसे चुनावी मुद्दा बनाने के मूड में है।

delhi mahila samman yojana online apply:

इस योजना के लिए दिल्ली सरकार ने बजट में 200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। योजना को आसानी से लागू करने के लिए महिला और बाल विकास विभाग आगे चलकर राजिस्ट्रेशन या लागू करने की प्रक्रिया में बदलाव के लिए संबंधित विभाग के मंत्री से भी अप्रूवल ले सकेगा। योजना को लागू करने के िलए कैबिनेट ने जल्द से जल्द प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट स्थापित करने का निर्देश दिया है।

यह भी पढ़ेंः

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा खुलासा: मोजों में छिपा था 1.21 किलो सोना, CISF की मुस्तैदी से खुली पोल | सपने में सांप देखना शुभ या अशुभ? स्वप्न शास्त्र में जानें हर संकेत का अर्थ | आम के पत्तों का धार्मिक महत्व: शुभ कार्यों में क्यों किया जाता है इस्तेमाल? जानिए धार्मिक और वैज्ञानिक कारण | सुख-दुख का रहस्य क्या है? संचित कर्म, प्रारब्ध और मां गंगा की महिमा को समझिए | ‘होगी जय… हे पुरुषोतम नवीन!’: आत्मविश्वास, पुरुषार्थ और सकारात्मक सोच का संदेश देती है जय प्रकाश आजाद की नई पुस्तक | ईश्वर पर विश्वास ही सबसे बड़ी शक्ति है, जानिए गुरु वचनों का संदेश | म्यूल अकाउंट क्या है? ₹310 करोड़ के साइबर फ्रॉड रैकेट से समझिए पूरा खेल | Delhi Cyber Crime News: नौकरी का झांसा देकर खुलवाते थे बैंक खाते, देशभर के साइबर ठगों को बेचते थे ATM-चेकबुक; 10 गिरफ्तार | ईश्वर पर विश्वास: जब नियत शुद्ध हो तो नियति भी मार्ग बना देती है | Smishing Attack क्या है? Google के मुकदमे ने उजागर किया AI आधारित साइबर ठगी का नया खतरा |
18-06-2026