Crime News Bulletin Today: नोएडा में किसका हुआ एनकाउंटर, दिल्ली में क्यों पकड़ा गया अफ्रीकी नागरिक

crime news bulletin today

Crime News Bulletin Today: एनकाउंटरः नोएडा के सैक्टर 82 कट भंगेल पर बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल से जा रहे बदमाशों और नोएडा पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। बदमाशों की पहचान हनीफ और शकील के रूप में हुई है। आरोप है कि दोनों शातिर बदमाश हैं और एनसीआर में लोगों की मदद के बहाने धोखाधड़ी से एटीएम कार्ड बदलकर पैसे निकाल लेते हैं।

Crime News Bulletin Today 2 दिल्ली में अफ्रीकी नागरिक गिरफ्तार

वेस्ट दिल्ली पुलिस की एंटी नारकोटिक्स यूनिट ने 250 ग्राम एम्फेटामाइन के साथ अफ्रीकी नागरिक को गिरफ्तार किया है। डीसीपी विचित्रवीर सिंह के मुताबिक एसआई चंद्रशेखर को अफ्रीकी नागरिक के बारे में सूचना मिली थी। इसके बाद एसीपी अरविंद कुमार की देखरेख में इंस्पेक्टर अनुज यादव के नेतृत्व में एसआई चद्रशेखर, संदीप दलाल, हेडकांस्टेबल लेखराज, मंजीत, करण और विनय की टीम ने जाल बिछाकर स्कूटी से आ रहे अफ्रीकी नागरिक को दबोचा उसके पास से पहले 60.85 ग्राम एम्फेटामाइन बरामद किया।

अफ्रीकी नागरिक की पहचान नवाबुफ पैटिक के रूप में हुई। उसकी निशानदेही पर उसके किराए के फ्लैट से 194. 79 ग्राम एम्फेटामाइन और जब्त किया गया। पूछताछ में पता लगा कि नवाबुफ नोएडा में पहले मादक पदार्थों की तस्करी में गिरफ्तार हो चुका है। इस मामले में उसे दस साल की सजा भी हुई थी। जेल में दस साल रहने के बाद पिछले साल ही वह जमानत पर बाह आया था।

यूपी का क्रिमिनल पकड़ा गया

पूर्वी दिल्ली पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने यूपी के बदमाश अश्वनी उर्फ आशू को उसके दो साथियों विकास और रोहित के साथ गिरफ्तार किया है। पूर्वी दिल्ली डीसीपी अपूर्वा गुप्ता के मुताबिक इन्हें एसीपी नित्या राधाकृष्णन की निगरानी और इंस्पेक्टर अजीत सिंह के नेतृत्व में एसआई विकास कुमार, एएसआई उपेन्द्र सिंह, नीरज, हेडकांस्टेबल मुकेश कुमार, शनि कुमार राठी, रोहित कुमार, मनिन्द्र सिंह और कांस्टेबल अंकित की टीम ने गाजीपुर पेपर मार्केट के पास जाल बिछाकर गिरफ्तार किया। इनके पास से दो अधुनिक पिस्टल और दस कारतूस भी बरामद किए गए।

वाहन चोर गिरफ्तार

वेस्ट दिल्ली पुलिस ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। डीसीपी विचित्र वीर सिंह के मुताबिक हेडकांस्टेबल बीरबल और संजय केशोपुर मंडी के रास्ते संतगढ़ की ओर स्कूटी पर संदिग्ध हालत में आ रहे एक शख्स को जांच के लिए रोका गया और स्कूटी के दस्तावेज दिखाने को कहा गया। स्कूटी की डिटेल जांचने पर चोरी की निकली। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार व्यक्ति सुरेन्द्र उर्फ शैलेन्द्र ने बताया कि उसने एक बाइक भी चोरी की है और वह उसे भी बरामद करा सकता है। उसकी निशानदेही पर थाना तिलक नगर क्षेत्र से चोरी की गई एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।

यह भी पढ़ेंः

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | CERT-In AI Security Guidelines: एआई से जुड़े साइबर हमले की 6 घंटे में देनी होगी सूचना | मकोका में सजा मिली उम्रकैद, दिल्ली पुलिस ने कैसे जीत ली क्रिमिनल जस्टिस की यह लड़ाई | हैक किए गए ईमेल अकाउंट्स का काला कारोबार: साइबर अपराधी कैसे करते हैं आपके ईमेल का इस्तेमाल? | ईमेल अकाउंट हैक कैसे होता है? AI फिशिंग और बैंकिंग साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके | CISF की नई सुरक्षा व्यवस्था: अब पावर प्लांट से बंदरगाह तक अलग-अलग कमांड संभालेंगे सुरक्षा | दिल्ली-एनसीआर में कोकीन तस्करी का नेटवर्क बेनकाब, युवाओं तक कैसे पहुंच रहा था ड्रग्स का कारोबार? | पेन ड्राइव के साथ साथ ये चीजें भी आपको बना सकती हैं साइबर क्राइम का शिकार | फर्जी लोन और स्कॉलरशिप के नाम पर कैसे होती है ऑनलाइन ठगी? बैंक अकाउंट और फर्जी कॉल के इस खेल को समझें | कार हैकिंग क्या है? Tesla FSD मामला बताता है कि सॉफ्टवेयर से छेड़छाड़ कैसे बन सकती है जानलेवा खतरा | CISF में खेल सुविधाएं: जवानों की फिटनेस के लिए नोएडा में नया मल्टी-स्पोर्ट एरिना |
08-11-2026