Bhulbhulaiya3: कार्तिक आर्यन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। विद्या बालन एक बार फिर मंजुलिका के रूप में नजर आएंगी। 1 नवंबर को रिलीज हो रही इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म के जरिए विद्या बालन मंजुलिका बनकर दर्शकों को डराने आ रही हैं। फिल्म में जिस मंजुलिका को दिखाया जा रहा है क्या आप जानते हैं कि यह भूतियाकिरदार सच्ची घटना पर आधारित है।
Bhulbhulaiya3: यह थी मंजुलिका !
विभिन्न जगहों पर छपी एक खबर की मानें तो मंजुलिका असल जिंदगी में एक बंगाली डांसर थी। उसी के डरावने इतिहास को फिल्म में कहानी के रूप में ढाला गया है। हॉरर-कॉमेडी लगने वाली इसकी कहानी एक लव स्टोरी है जो बाद में एक भूतिया कहानी बन गई। मंजुलिका बेहद खूबसूरत थी लेकिन एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखती थी।
मंजुलिकी प्रेम कथा
एक बार मंजुलिका को किडनैप कर राजस्थान लाया जाता है। यहां आकर उसने हिंदी भाषा सीखी । यहीं उसकी मुलाकात शशिधर नाम के एक शख्स से हुई दोनों को एक-दूसरे से प्यार हुआ। लेकिन मंजुलिका इतनी खूबसूरत थी कि वहां के राजा को भी उससे इश्क हो गया। राजा ने मंजुलिका के सामने शादी करने का ऑफर रखा लेकिन वह उसे ठुकरा देती है।
मंजुलिका अपने प्रेमी शशिधर के साथ वहां से भागना चाहती थी। जब राजा को इसकी भनक लगी तो उसने शशिधर का सिर काट दिया। अपने प्रेमी की मौत के बाद भी मंजुलिका राजा से शादी के लिए राजी नहीं हुई। राजा ने उसे कैद कर लिया। एक दिन राजा की कैद में ही मंजुलिका ने खुदकुशी कर ली और अपने पीछे एक सुसाइड नोट छोड़ गई।
मंजुलिका की कसम
मंजुलिका ने अपने सुसाइड नोट में लिखा था कि उस महल में वो किसी भी राजा को जीने नहीं देगी। कहते हैं कि मंजुलिका के मरने के कुछ दिन बाद ही अचानक राजा की भी मौत हो गई। राजा की मौत से पर्दा कभी नहीं उठा। वह कैसे मरा इसका राज कभी नहीं खुल सका। लेकिन कहा जाता है कि उस महल में मंजुलिका के पैरों के घुंघरूओं की आवाज आती है।
यह भी पढ़ें
- ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान
- स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है
- crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना?
- ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश
- 91 केस, तीन मामलों में घोषित अपराधी: ग्रेटर नोएडा में छिपे देवा तक ऐसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच









