Murder Mystery: दिल्ली में बेटी का बाप ने क्यों किया कत्ल, बिहार से कनेक्शन, जानिए वजह

murder mystery

Murder Mystery: दिल्ली में एक पिता द्वारा अपने जवान बेटी की सनसनीखेज हत्या करने का मामला सामने आया है। लड़की की लाश दिल्ली के कंझावला में एक खेत में मिली थी। उसका गला रेता गया था। पुलिस ने 12 घंटे में मामला सुलझाने का दावा किया है। लड़की की हत्या के आरोप में उसके सगे पिता को गिरफ्तार किया गया है। हत्या की इस सनसनीखेज मामले का कनेक्शन बिहार के मुजफ्फरपुर से भी है।

इस तरह खुली Murder Mystery

रोहिणी डीसीपी गुरइकबाल सिंह के मुताबिक 16 जून 2024 की रात करीब 9 बजे कंझावला के चांदपुर गांव के खेत में 20-21 साल की लड़की का शव पाया गया था। उसकी गर्दन और पेट में गहरी चोटों के निशान थे। मामले को सुलझाने के लिए एसीपी ऑपरेशन और एसीपी कंझावला की देखरेख में इंस्पेक्टर स्पेशल स्टाफ और कंझावला थानाध्यक्ष के नेतृत्व नें पुलिस टीम का गठन किया गया।

जांच के दौरान सीसीटीवी फुचेज की सघन जांच की गई। काफी कोशिश के बाद उस कैब की पहचान कर ली गई जिसने घटना स्थल के पास लड़की को छोड़ा था। मृतक लड़की की पहचान प्रेम नगर निवासी के रूप में हुई। वह मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली थी। उसे पिता नंद किशोर कांच फीटिंग का काम करते थे।

सघन पूछताछ और जांच के बाद लड़की के पिता नंद किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया। उससे कत्ल में इस्तेमाल पेपर कटर भी बरामद कर लिया गया। पूछताछ में उसने बताया है कि वह मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं। लड़की दूसरी जाति के लड़के से शादी करना चाहती थी। इस बात को लेकर नंद किशोर काफी नाराज था। कत्ल वाले दिन उसने समझाने के बहाने उसे बुलाकर उसकी हत्या कर दी थी।

यह भी पढ़ें

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सिक्योरिटी पैच क्या है? FBI डेटा ब्रीच से समझिए एक अपडेट की चूक का खतरा | निवेश धोखाधड़ी से बचने के लिए SEBI की पहल, निवेश से पहले ऐसे करें जांच | कूनो में पांच चीता शावकों का जन्म, भारत में संख्या 60 हुई, पहली बार जुड़ी बोत्सवाना वंशावली | नौकरी चाहिए थी, फोन आया और फीस मांग ली, दिल्ली में ऐसे खुला जॉब स्कैम का खेल | निवेश ठगी से कैसे बचें? ठग लालच और भरोसे का कैसे फायदा उठाते हैं | ये ना करें नहीं तो, आप भी बन सकते हैं साइबर सिंडिकेट का हिस्सा, हो सकती है जेल | Chrome में सेव पासवर्ड को ऐसे रखें सुरक्षित, फोन खुला होने पर भी काम आएगा ये सुरक्षा फीचर | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? |
07-10-2026