Govenment Alert-डिजिटल अरेस्ट जैसी घटनाओं के खिलाफ सरकार ने दिए ये अलर्ट, की ये कार्रवाई

government alert

Govenment Alert-डिजिटल अरेस्ट और साइबर ब्लैकमेल जैसी घटनाओं के खिलाफ सरकार ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है। सरकार ने इस तरह की धोखाधड़ी में शामिल 1000 स्काइप आइडी को ब्लाक कर दिया है। सरकार धोखेबाजों द्वारा उपयोग किए जाने वाले सिम कार्ड, मोबािल उपकरणों और म्यूल खातों का इस्तेमाल करने के खिलाफ भी कार्रवाई कर रही है। सरकार ने प्रैस विज्ञप्ति जारी कर ऐसे धोखेबाजों से सावधान रहने की अपील की है।

Govenment Alert-गृह मंत्रालय ने जारी की प्रैस विज्ञप्ति में ये सब बताया

सरकारी बयान में बताया गया है कि राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर साइबर अपराधियों द्वारा पुलिस अधिकारियों, केंद्रीय जांच ब्यूरो(CBI), नारकोटिक्स विभाग(NCB), भारतीय रिजर्व बैंक, प्रवर्तन निदेशालय और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों का रूप धारण कर धमकी, ब्लैकमेल, जबरन वसूली और डिजिटल अरेस्ट जैसी वारदातों को अंजाम देने के संबंध में बड़ी संख्या में शिकायतें दर्ज हो रही हैं।

ये धोखेबाज आमतौर पर संभावित पीड़ित को कॉल कर कहते हैं कि पीड़ित ने कोई पार्सल भेजा है जिसमें कोई अवैध सामान, ड्ग्स, पासपोर्ट या अन्य कोई प्रतिबंधित वस्तु है। कई बार यह पीड़ित के सगे संबधी के किसी दुर्घटना या गैरकानूनी काम में लिप्त होने की बात कह उसे हिरासत में होने की बात भी कहते हैं। ऐसे केस में समझौता करने के नाम पर मोटी रकम मांगी जाती है। कुछ मामलो में पीड़ित को डिजिटल अरेस्ट का सामना करना पड़ता है।

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर पीड़ित को स्काइप या अन्य किसी वीडियो कांफ्रेंसिंग प्लेटफार्म पर मांग पूरी होने तक उपलब्ध रहने के लिए मजबूर किया जाता है। ये जालसाज पुलिस स्टेशन की तरह स्टूडियो और असली वर्दी पहन कर असली दिखने का नाटक भी करते हैं। ऐसे कई मामलो में कई लोग मोटी रकम गंवा चुके हैं।

सरकार के मुताबिक यह आपराधिक सिंडिकेट सीमापार मौजूद हैं और वहीं से संचालित करते हैं। गृह मंत्रालय का साइबर अपराध समन्वय केंद्र(14C) साइबर अपराध से संबधित घटनाओं से निपटने के लिए समन्वय करता है। गृह मंत्रालय अन्य मंत्रालयों और रिजर्व बैंक के साथ मिलकर काम कर रहा है। यही नहीं केंद्रशासित प्रदेशों और राज्यों की पुलिस को इनपुट भी दिए जा रहे हैं।

इस बीच माइक्रोसॉफ्ट की सहायता से धोखेबाजों के आईडी आदि ब्लाक करने की कार्रवाई भी की जा रही है और cyberdost पर विभिन्न तरह के अलर्ट भी जारी किए गए हैं। सरकार ने कहा है कि इस तरह का कॉल आने पर तुरंत साइबर क्राइम हेल्प लाइन नंबर 1930 पर या http://www.cybercrime.gov.in/ पर रिपोर्ट कर सहायता लेनी चाहिए।

पढ़ने योग्य

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | AI का भविष्य: नकली आवाज और डीपफेक के दौर में भारत कैसे रहेगा सुरक्षित? | LPG eKYC कैसे करें? 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए नया नियम, घर बैठे ऐसे पूरा करें BAA | Digital Arrest Scam: फोन पर ऐसा क्या हुआ कि 68 साल के बुजुर्ग ने तोड़ दी FD और गंवा दिए ₹1.12 करोड़? | Online Shopping Fraud: ऑनलाइन खरीदारी और बैंकिंग में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, पेमेंट से पहले जांचें ये 10 बातें | Shahzad Bhatti Network पर UAPA प्रतिबंध: कौन है शहजाद भट्टी और अब क्या बदल जाएगा? | कोयला चोरी कैसे रोक रही CISF? झारखंड-बंगाल की खदानों में ‘Zero Coal Leakage’ पर जोर | Cyber Crime FIR: ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायत के बाद क्यों जरूरी हैं शुरुआती घंटे, कर्नाटक ने बदला जांच का तरीका | ₹12.84 करोड़ गए कहां? 317 ट्रांजैक्शन, 34 खाते और फिर USDT | UPI पेमेंट पर क्या है नया नियम: ₹2,000 से ज्यादा यूपीआई पेमेंट पर क्या आपके खाते से पैसे कटेंगे ? समझिए विस्तार से | Cyber Security पर BRICS में बड़ी चिंता, PM Modi ने बताया Technology के गलत इस्तेमाल का खतरा |
22-09-2026