jamun ke fayde-गर्मी के मौसम में मिलने वाला फल जामुन में कई गुण हैं। जामुन से बहुत सी बीमारियां दूर होती हैं। यही नहीं जामुन खाने से कई बीमारियों पर कंट्रोल भी होता है। स्वाद और सेहत से भरपुर जामुन में कई बीमारियों के जोखिम को कम करने की क्षमता होती है। आइए जानते हैं जामुन के बड़े बड़े गुण।
jamun ke fayde इस जामुन के बड़े बड़े गुण
जामुन में कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फाइबर और फास्फोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके सेवन से इम्यूनिटी बढ़ती है। आयुर्वेद के अनुसार जामुन के पत्ते, छिल्के और गुठलियों में भी कई तरह की बीमारी में लाभ पहुंचाने के गुण मौजूद हैं। इनके बीजों में जंबोलाना नामक तत्व पाया जाता है जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। डायबिटीज के मरीज जामुन आराम से खा सकते हैं।
जामुन में पोटेशियम अधिक मात्रा में है। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसको खाने से ब्लड प्रेशर के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है। जामुन फाइबर से भरपूर होता है और इसमें कैलोरी काफी कम होती है। यह आपके पेट को भरा रखने और वजन कम करने में मददगार हो सकता है। इसके अलावा यह पाचन को भी बेहतर बनाता है।
जामुन विटामिन्स का पावर हाउस कहा जाता है। इसमें विटामिन-ए, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। यह समय से पहले आने वाले बुढापा के संकेतों को दूर करता है। यह त्वचा को हेल्दी रखने में मदद करता है। विटामिन सी और आयरन की मात्रा होने की वजह से यह हीमोग्लोबिन बढ़ाने में भी मदद करता है। जामुन और इसके पत्तियों को चूसने से मसूढ़ो में खून आने की बीमारी को रोका जा सकता है।
पढ़ने योग्य
- सावधान! साइबर ठग बदल रहे हैं ठिकाना, बचना है तो जानिए ये उपाय
- भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 में रिकॉर्ड कारोबार, 1.8 लाख लोग पहुंचे, ₹5,000 करोड़ के अवसर
- सावन महोत्सव में दिखी बिहार की महिलाओं की नई तस्वीर, स्टॉल से सम्मान तक छाया उद्यमिता का रंग
- ऑनलाइन प्रिडेटर से कैसे बचें ? साइबर स्टॉकिंग, फेक प्रोफाइल और ऑनलाइन उत्पीड़न से सुरक्षा के तरीके
- पेंशन कार्ड वाले ऑफर से सावधान, जानिए बचने के उपाय
(अस्वीकरण-सलाह सहित यह लेख सिर्फ जानकारी के लिए है। किसी भी औषधिय प्रयोग के लिए योग्य चिकित्सक से सलाह लेना जरूरी। https://indiavistar.com लेख में छपी किसी भी जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है।)













