दिल्ली में दर्दनाक हादसा मां बाप सहित दो मासूमों की मौत

नार्थ वेस्ट दिल्ली के कोहार्ट एनक्लेव के एक घर मे बीती देर रात भीषण आग लग गयी। जिसमें 2 मासूम बच्चो समेत एक ही परिवार के 4 सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि 3 लोगो को दमकल कर्मियों ने रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया।
जानकारी के मुताबिक कोहट एन्कलेव के मकान नंबर 484 में रात ढाई बजे आग लग गई।  देखते देखते आग ने पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। इस बिल्डिंग में करीब 3 अलग अलग परिवार अलग अलग फ्लोर पर रहते हैं। इस बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर पर रहने वाले नागपाल परिवार इस आग की चपेट में आ गया और  परिवार के मुखिया राकेश, उनकी पत्नी टीना, बेटा दिव्यांशु (7 साल) और बेटी श्रेया(3 साल) की इस हादसे में बहुत ही दर्दनाक मौत हो गई । जबकि बाकी सभी लोग समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आये। हादसे में झुलसे लोगो को रोहिणी के बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उनका इलाज चल रहा है। मौके पर पहुँची दिल्ली फ़ायर सर्विस की करीब आधा दर्जन फायर टेंडर ने आग पर काबू पाया और 3 लोगो को पीछे के रास्ते से बाहर निकाला
सतर्क चौकीदार हादसे के समय बिल्डिंग के चौकीदार ने देखा कि कि ग्राउंड फ्लोर पर लगे इलेक्ट्रिक मीटर में पहले स्पार्किंग हुई और वही से आग लगनी शुरू हुई। चौकीदार ने धुँआ देख कर पूरी बिल्डिंग की घंटिया बजा दी जिस को सुनकर पूरी बिल्डिंग के लोग नीचे आ गए लेकिन नागपाल परिवार नीचे नही आ पाया। और अंदर फँसकर परिवार के 4 सदस्यों की मौत हो गयी। दिल्ली फायर सर्विस की टीम को मृतक नागपाल परिवार के चारो सदस्यों के शवों बिल्डिंग की सीढ़ियों के पास मिले थे। जिनकी मौत दम घुटने की वजह से हुई है।
इसी बिल्डिंग के अपर ग्राउंड पर रहने वाले जैन परिवार ने बताया कि बीती रात घर के बिजली मीटर में कोई शॉट सर्किट हुआ था जिसके बाद आग लग गई। और चोकिदार ने सबको समय रहते जगा दिया। जिसकी वजह से लोग बाहर आ गए। पड़ोसियों का आरोप है कि अगर दिल्ली फायर सर्विस की टीम समय से मौके पर आ जाती तो ये हादसा इतना भयानक रूप नही ले पाता। और हादसे मे लोगों की मौत नही होती। इस हादसे में आग की चपेट में बिल्डिंग की पार्किंग में खड़ी 5 गाड़ियां भी आ गई हैं जो पूरी तरह जलकर खाक हो गयी है। मृतक राकेश का चाँदनी चोक में कपड़े का काम है।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Mule SIM Fraud: साइबर अपराधियों तक पहुंचने की सबसे अहम कड़ी बनी सिम कार्ड की जांच | Cyber Fraud: ऑनलाइन ठगी करने वाले गैंग पर कैसे होती है कार्रवाई? जानिए BNS की धारा 111 और म्यूल बैंक अकाउंट का पूरा खेल | International Tiger Day 2026: भोपाल की ‘Run for Tiger’ ने दिया बड़ा संदेश, 600 से अधिक लोगों ने बाघ संरक्षण के लिए लगाई दौड़ | फेक न्यूज़ और सोशल मीडिया नैरेटिव: डिजिटल युग में सक्रिय सूचना प्रबंधन क्यों बन गया है सबसे बड़ी जरूरत | ऑल इंडिया पुलिस जूडो चैंपियनशिप 2026: SSB ने जीती चैंपियन ट्रॉफी, जानिए मेडल टैली और सभी विजेताओं की पूरी जानकारी | CISF ने महिला जूडो में जीती रनर्स-अप ट्रॉफी, ऑल इंडिया पुलिस जूडो क्लस्टर चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन | वाइब हैकिंग क्या है? सोशल मीडिया पर आपकी सोच को प्रभावित करने वाला नया डिजिटल खतरा, जानिए भारत के कानून क्या कहते हैं | डायबिटीज में कौन सी दाल खानी चाहिए? क्या दाल खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है, जानिए विशेषज्ञ क्या कहते हैं | साइबर अपराध में जमानत मिलती है या नहीं? जानिए आईटी एक्ट क्या कहता है और सुप्रीम कोर्ट ने क्या स्पष्ट किया | क्या बच्चों के लिए सोशल मीडिया सुरक्षित है? फ्रांस के नए कानून से समझिए क्यों बढ़ रही है डिजिटल सुरक्षा की चिंता |
28-07-2026