एनआईए के नए चीफ ने पद भार ग्रहण किया

1984 बैच के आईपीएस योगेश चंद्र मोदी ने आज राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानि एनआईए प्रमुख के रूप में पद भार ग्रहण कर लिया। उन्होंने 1979 बैच के आईपीएस अफसर शरद कुमार की जगह ली है। मोदी ने 22 सितंबर से आफिसर आन स्पेशल डयूटी के रूप में एनआईए में काम कर रहे थे।
गौरतलब है कि शरद कुमार ने 5 अगस्त 2013 को एनआईए के प्रमुख का पद भार ग्रहण किया था।  उनके कार्यकाल में एनआईए ने बोधगया पटना विस्फोट, पठानकोट हमला औऱ आतंक फंडिंग जैसे मामलों की जांच की।
एनआईए के नए चीफ योगेश चंद्र मोदी के पास 33 साल के कैरियर में सीबीआई जैसी एजेंसियों में लंबे समय तक काम करने का अनुभव है। वो अब तक सीबीआई में ही अतिरिक्त निदेशक के रूप में काम कर रहे थे। उन्हें सराहनीय सेवा के लिए 2001 में पुलिस मेडल और विशिष्ट सेवा के लिए 2008 में राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सम्मानित किया जा चुका है।
Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | साइबर सुरक्षा के 10 जरूरी नियम: पासवर्ड, डेटा बैकअप और ऑनलाइन ठगी से ऐसे बचें | सीआईएसएफ महिला तीरंदाजी टीम बनी चैंपियन, बल ने 16 पदक जीते | मोबाइल पर बिना लॉगिन किए ही आ रहा है OTP या Approval request ? अकाउंट हैक होने से पहले कर लें यह काम | CISF जवान की मौत पर परिवार को कितना पैसा मिलता है? बीमा, पेंशन और सरकारी सहायता की पूरी जानकारी | AI से कैसे होती है साइबर ठगी? आपकी आवाज, बैंक खाते और शेयर निवेश पर मंडरा रहा खतरा | JEE main के लिए NTA का सिलेबस, ऐसे करें डाउनलोड | आपके नाम पर खुल सकता है म्यूल बैंक खाता, साइबर ठगी में फंसने से बचने के लिए जानें ये जरूरी बातें | WhatsApp चलाने का तरीका बदल सकता है! SIM Binding के नए नियम से किसे होगी परेशानी? | जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर भाग रहा था यात्री, CISF जवान अभिषेक वर्मा ने रोका, DG ने किया सम्मानित | सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक हो जाए तो क्या करें ? हाई कोर्ट के इस फैसले से समझिए अपने अधिकार |
29-10-2026