मोबाइल फोन चोरी के खिलाफ दिल्ली पुलिस के इस अभियान से मिला 51 फोन

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। मोबाइल फोन चोरी के खिलाफ चलाए गए बड़े अभियान में दिल्ली की द्वारका पुलिस ने बड़ी कामयाबी पाई है। पुलिस ने 51 मोबाइल फोन इस्तेमाल करने वालों को पकड़कर 51 मोबाइल फोन बरामद किय़ा है। मोबाइल फोन चोरों के खिलाफ चलाए गए इस अभियान में द्वारका की साइबर क्राइम और प्रभावित पुलिस थानों के पुलिसकर्मी लगाए गए थे।

डीसीपी संतोष कुमार मीणा के मुताबिक मोबाइल फोन चोरी की वारदातों को देखते हुए जिला साइबर सेल के इंचार्ज इंस्पेक्टर महेन्द्र कुमार मिश्रा औऱ द्वारका साउथ थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राकेश डडवाल के नेतृत्व में एसआई राजेन्द्र, एएसआई मुकेश, हेडकांस्टेबल ओम प्रकाश, नरसी, कांस्टेबल रवि, हेतराम और महिला सिपाही उर्मीला की एक विशेष टीम बनाई गई थी। जांच की देखरेख का जिम्मा जिले के एसीपी विजय सिंह के पास थी।

मोबाइल फोन चोरी की जांच

मोबाइल फोन चोरी करने वालों पर नकेल कसने के लिए सबसे पहले पुलिस टीम ने द्वारका के सभी थानो में दर्ज मोबाइल फोन चोरी या झपटमारी के एफआईआर एकत्रित किया। इसके बाद सभी फोनों के आईआमईआई नंबर निकाले गए। 3150 आईएमईआई नंबरों को राष्ट्रीय स्तर पर सर्विलांस पर लगाया गया। इस सर्विलांस से मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी की औऱ उसके हत्थे 51 मोबाइल फोन आरोपी चढ़ गए। इनसे 51 मोबाइल फोन बरामद भी हो गए। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस असली स्नैचर औऱ चोरों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | UPI PIN चोरी करने वाला Android Overlay Scam क्या है? मोबाइल की एक परमिशन से कैसे खाली हो सकता है बैंक खाता | हेल्थ डेटा चोरी से मेडिकल फ्रॉड तक, फर्जी डॉक्टर बनकर कैसे ठग रहे हैं साइबर अपराधी? | Microsoft 365, Outlook और Teams अचानक काम करना बंद कर दें तो क्या होगा? जानिए क्लाउड सर्वर की खराबी के पीछे की वजह | CISF जवानों के लिए आधुनिक बैरक: दिल्ली के साकेत में 288 जवानों को मिलेगी नई आवास सुविधा | Gootloader Malware क्या है? एक वेबसाइट पर क्लिक से कैसे हैक हो सकता है आपका कंप्यूटर | साइबर ब्लैकमेल में कैसे फंसाते हैं ठग? तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर होती है लाखों की उगाही | सावधान इस नए वाले ऑनलाइन फ्रॉड से, यूटिलिटी सर्विस के नाम कहीं जेब पर ना डाल दें डाका | साइबर धोखाधड़ी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, साइबर ठगों को नहीं मिलेगी आसानी से राह | मोबाइल हैक होने से कैसे बचाएं? फोन में ये 7 गलतियां आपको बना सकती हैं साइबर अपराधियों का निशाना | WhatsApp पर मोबाइल नंबर कैसे छिपाएं? आने वाला है नया प्राइवेसी फीचर, जानिए कैसे करेगा काम |
20-11-2026