सीआरपीएफ-“देश के लिए जीना देश के लिए मरना”

आलोक वर्मा

नई दिल्ली । सीआरपीएफ ने अपने 81 वें स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय पुलिस मेमोरियल, नई दिल्ली में आज उन लोगों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की जिन्होंने राष्ट्र के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने उन सभी बहादुर सैनिकों के सम्मान में स्मारक स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की, जिन्होंने मातृभूमि के सम्मान के लिए अपना बलिदान दिया है।

मुख्य अतिथि के रूप में सभा को संबोधित करते हुए श्री राय ने वीरता और बल के जवानों द्वारा आहुति देने की समृद्ध परंपरा पर बल दिया। बल की अदम्य भावना को व्यक्त करते हुए मंत्री ने कहा कि सीआरपीएफ देश के लिए जीता है और देश के लिए शहीद हो जाता है। उन्होंने इस तथ्य को रेखांकित किया कि सीआरपीएफ राष्ट्र विरोधी तत्वों – चाहे वे जम्मू-कश्मीर के आतंकवादी हों, उत्तर-पूर्व के विद्रोही हों या फिर माओवादी – पर कड़ी कार्रवाई करने से पहले उन लोगों के दिलों को जीतने और उन्हें मुख्य धारा में लाने के प्रयास में कोई कसर नहीं छोड़ती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में जम्मू-कश्मीर आतंकवाद के संकट से मुक्त हो जाएगा।

श्री राय ने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने में सीआरपीएफ की भूमिका की सराहना की जिसने देश के लोकतांत्रिक संस्करण को मजबूत किया। उन्होंने कहा कि पूरा देश सीआरपीएफ कर्मियों द्वारा प्रदर्शित सेवा, वीरता, बलिदान और कर्तव्य के प्रति समर्पण के गुणों पर गर्व महसूस करता है। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा को बनाए रखने के भविष्य के अपने सभी प्रयासों में सेना को सफलता प्राप्त होगी।

श्री राय ने कार्यक्रम स्थल से रवाना होने से पूर्व राष्ट्रीय पुलिस स्मारक के परिसर में संग्रहालय का भी दौरा किया। इस अवसर पर सीआरपीएफ के महानिदेशक राजीव राय भटनागर और कई वरिष्ठ अधिकारी और जवान भी उपस्थित थे। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में देश के प्रत्येक हिस्से में फैले सभी बल संरचनाओं में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इंडिया गेट पर एक और स्मारक समारोह का आयोजन किया गया।

Picture of Alok Verma
Alok Verma
a senior journalist with a 25 years experience of print, electronics and digital. worked with dainik jagran, news18india, R,bharat, zee news

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | WhatsApp Boss Scam Alert: CEO बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, I4C ने जारी की चेतावनी | सीआईएसएफ को मिला नया मुख्यालय, जानिए इसकी विशेषताएं | सपने में कुत्ता काटे तो क्या होता है? जानिए स्वप्न शास्त्र का संकेत | 1930 पर शिकायत की थी? अब घर बैठे वापस मिलेगा साइबर फ्रॉड का पैसा, MHA के नए पोर्टल से आसान हुआ रिफंड | सपने में शादी देखना कैसा होता है? जानें अपनी या किसी और की शादी देखने का मतलब | Kanwar Yatra 2026: कांवड़ यात्रा को लेकर दिल्ली-एनसीआर में तैयारियां तेज, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर बड़ा प्लान तैयार | क्या सरकार किसी भी ऐप को बैन कर सकती है? जानें IT Act 69A पर दिल्ली हाईकोर्ट की बड़ी व्याख्या | Gupt Navratri 2026: दस महाविद्याओं की साधना का दुर्लभ पर्व, इस विधि से पूजा करने पर बनेंगे रुके हुए काम | Sapne Mein Kisi Ko Marte Hue Dekhna: क्या यह अशुभ संकेत है या जीवन में आने वाला बड़ा बदलाव? | 1930 Cyber Helpline में बड़ा बदलाव: अब साइबर ठगी की शिकायत करना होगा आसान, जानिए आपको क्या फायदा मिलेगा |
22-06-2026