फर्जी डिलवरी ब्वॉय से रहिए सावधान कहीं चपत ना लग जाए आपको

आप ऑन लाइन कोई सामान खरीदते हैं औऱ फिर पसंद ना आने पर उसे वापस भी करते हैं मगर क्या आप जानते है कि आपके सामान खरीदने औऱ वापस करने की बीच की कड़ी यानि डिलवरी ब्वॉय फर्जी भी हो सकता है। नहीं ना तो दिल्ली के द्वारका की यह कहानी सुनिए। द्वारका पुलिस के हाथ ऐसा ही एक फर्जी डिलवरी ब्वॉय आया है जो सामान लौटाने वाले ग्राहकों से सामान लेकर करोलबाग के गफ्फार मार्केट में बेच दिया करता था। इस गोरखधंधे में उसके साथ स्टोर कीपर भी शामिल था।

ये है मामला 

21 जुलाई 2018 को  द्वारका पुलिस को अमॉजॉन के प्रतिनिधि अंबिका सर्राफ ने शिकायत की कि एक फर्जी डिलवरी ब्वाय ने इनके ग्राहक गगनप्रीत सिंह से द्वारका सेक्टर-6 के उनकी दुकान संख्या 4 से कैमरा लिया औऱ लापता है।

द्वारका थाने के एसएचओ की देखरेख में एसआई सोहनवीर सिंह, नारंग राम, एएसआई राकेश, हवलदार समय सिंह, सिपाही प्रीतम की टीम ने मामले की जांच शुरू की। गगनप्रीत सिंह से मिले मोबाइल नंबर की जांच करते हुए पुलिस ने गौरव नाम के शख्स को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि गौरव पहले अमॉजॉन में डिलवरी ब्वाय का ही काम करता था। दिल्ली के लारेंस रोड पर कार्य़रत गौरव का स्टोर मैनेजर राजू सिंह उसका सुपरवाइजर था। नौकरी छुटने के बाद उसने राजू सिंह से संपर्क किया। इसके बाद से राजू सिंह ने ही उसे उन ग्राहकों का डिटेल्स देना शुरू किया जो लिया हुआ सामान वापस करते थे। गौरव असली डिलवरी ब्वाय से पहले पहुंच कर सामान उडा लेता था और उसे दिल्ली के गफ्फार मार्केट में बेच दिया करता था। पुलिस ने राजू सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है। सामान बेचने से मिली रकम गौरव औऱ राजू आपस में बांट लिया करते थे।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Microsoft Passkey क्या है? SMS MFA से ज्यादा सुरक्षित Passkey ऐसे करें Enable | डेटिंग ऐप्प फ्रॉडः बुजुर्ग को ऐसे जाल में फंसाया और ठग लिया | सावधान! साइबर ठग बदल रहे हैं ठिकाना, बचना है तो जानिए ये उपाय | भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 में रिकॉर्ड कारोबार, 1.8 लाख लोग पहुंचे, ₹5,000 करोड़ के अवसर | सावन महोत्सव में दिखी बिहार की महिलाओं की नई तस्वीर, स्टॉल से सम्मान तक छाया उद्यमिता का रंग | ऑनलाइन प्रिडेटर से कैसे बचें ? साइबर स्टॉकिंग, फेक प्रोफाइल और ऑनलाइन उत्पीड़न से सुरक्षा के तरीके | पेंशन कार्ड वाले ऑफर से सावधान, जानिए बचने के उपाय | Rent a Boyfriend Scam: महिला हैं तो जरूर पढ़ लें, और रहिए सावधान | 14 ATM काटे, 13 साल तक बचता रहा! मेवात का ATM मशीन काटने वाला बदमाश भिवाड़ी से गिरफ्तार | CISF की श्रुति जोशी ने Commonwealth Fencing Championships में जीता टीम गोल्ड, व्यक्तिगत स्पर्धा में भी हासिल किया था कांस्य |
19-08-2026