जानिए कोरोना जंग में क्यों चर्चित है दिल्ली पुलिस की यह वैन, देखें वीडियो

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। कोरोना के खिलाफ जंग में दिल्ली पुलिस का एक वैन काफी चर्चा में है। यह वैन गोविंदपुरी इलाके के तुगलकाबाद एक्सटेंसन की चार गलियों में अक्सर घूमते हुए देखा जा सकता है। इस वैन की कहानी कोरोना के खिलाफ लड़ने में नित नए मुकाम बनाने वाली दिल्ली पुलिस के एक थानाध्यक्ष के आइडिया का कमाल है।

दरअसल गोविंदपुरी के तुगलकाबाद एक्सटेंसन में चार गलियां हॉटस्पॉट हैं। हॉटस्पॉट बनने और सील होने के बाद इन गलियों में पुलिस का जाना बंद हो गया था लिहाजा पुलिस सरकारी घोषणाओं को इन गलियों तक पहुंचाने में कठिनाई झेल रही थी, लेकिन गोविंदपुरी थानाध्यक्ष सतीश राणा ने इसका एक हल निकाला। यह हल क्या था यह जानने से पहले यह जान लीजिए कि यह गलियां क्यों और कैसे हॉटस्पॉच बनीं कहा तो यहां तक जा रहा है कि ये गलियां दिल्ली की सबसे बड़ी आबादी वाला हॉटस्पाट है। यहां करीब 40-45 हजार लोग रहते हैं।

तुगलकाबाद एक्सटेंसन काफी घनी आबादी वाला इलाका है। 13 अप्रैल को गली नंबर 27 के एक किराना स्टोर का मालिक कोरोना पॉजिटीव पाया गया। अब मामला चूंकि किराना स्टोर से जुड़ा था इसलिए उसके संपर्क में कौन और कितने लोग आए इस पर जांच शुरू हो गई। जांच के दौरान पहले उसके संपर्क में आए दो लोगों का पता चला और उनकी जांच हुई। यह दोनों पोजिटीव निकले। इस बात की जानते ही प्रशासन के हाथ पांव फुले आनन फानन में गली नंबर 26-27 के 94 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। इनमें से 35 कोरोना पॉजिटिव निकले।

जैसे ही यहां कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ी सरकार ने चार गलियों 24-28 तक को कांटेनमेंट जोन घोषित कर वहां पूरी तरह सील करने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस को भी वहां जाना मुश्किल हो गया। दरअसल पूर्णतः लाकडाउन का पालन कराने से लेकर सरकारी घोषणाओं को लोगों तक पहुंचाना औऱ उनकी परेशानी को दूर करने के लिए पुलिस जाए तो कैसे जाए यह समस्या थी।

वैन का वीडियो

इसका हल निकालने के लिए गोविंदपुरी थानाध्यक्ष सतीश राणा ने एक फार्मूला निकाला। उन्होंने एक वैन किराए पर ली। इस वैन को कोरोना से संबंधित घोषणाओं से सुसज्जित किया गया। उसके बाद पीपीई किट पहने दो पुलिसकर्मी और चालक वैन में पहुंचे। यह वैन अब हॉटस्पॉट वाली गलियों में घूमती है। उस पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम की सहायता से लगातार घोषणा की जाती है साथी उसी से यह भी निगरानी की जाती है कि कोई निवासी लॉकडाउन का उल्लंघन तो नहीं कर रहा। थानाध्यक्ष का यह फार्मूला काफी चर्चित हो रहा है।

Picture of Alok Verma
Alok Verma
a senior journalist with a 25 years experience of print, electronics and digital. worked with dainik jagran, news18india, R,bharat, zee news

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | क्या बच्चों के लिए सोशल मीडिया सुरक्षित है? फ्रांस के नए कानून से समझिए क्यों बढ़ रही है डिजिटल सुरक्षा की चिंता | CISF की खिलाड़ी निधि ने 10वीं एशियाई पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में जीता रजत पदक, भारत का बढ़ाया गौरव | आपकी कार का डेटा चोरी हो रहा है? स्मार्ट इलेक्ट्रिक वाहन का सच जानिए | Dhanushkodi Ghost Village: भारत की आखिरी सड़क पर बसा ‘भूतिया गांव’, शाम ढलते ही क्यों लग जाता है कर्फ्यू? | क्रिप्टो Conduits और USDT मनी लॉन्ड्रिंग: साइबर ठग कैसे छिपाते हैं धोखाधड़ी की रकम, जानिए बचाव और कार्रवाई का पूरा मॉडल | पेंशन अदालत क्या है? पेंशनभोगियों की शिकायतों के समाधान की पूरी जानकारी | अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस: क्यों मनाया जाता है और हर नागरिक के लिए इसका क्या महत्व है? | CKYC नंबर है या नहीं? अभी जानें, एक नंबर से आसान होगी बैंकिंग और बढ़ेगी साइबर सुरक्षा | श्राद्ध में कौवे को पहला ग्रास क्यों दिया जाता है? जानिए काक बलि का रहस्य | ऑपरेशन Cy-Vajra में बड़ा खुलासा, 8 फर्जी कॉल सेंटर सील, 49 गिरफ्तार, ऐसे काम करता है साइबर ठगी का नेटवर्क |
23-07-2026