हरियाणा के 4 डिजिटल गैंगस्टर गिरफ्तार

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। साउथ-ईस्ट दिल्ली पुलिस की एसटीएफ ने हरियाणा के चार डिजिटल गैंगस्टर को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है। गैंग का सरगना हॉकी चैंपियनशिप में भी हिस्सा ले चुका है। भाई की हत्या के बाद उसने अपराध की दुनिया से दोस्ती कर ली थी। इनके कब्जे से चार तमंचे दर्जन से ज्यादा गोलियां और हरियाणा से लूटी गई फार्च्यूनर कार और दिल्ली से चोरी की गई होंडा , सिटी कार भी बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक लूटपाट और कार जैकिंग के कई मामलो में इनकी तलाश थी। दहशत कायम करने के लिए गैंग सरगना सोशल मीडिया पर हथियार सहित वीडियो-फोटो डाला करता था।

पकड़े गए बदमाश उनसे बरामद हथियार और कार के साथ पुलिस हिरासत में

साउथ ईस्ट दिल्ली पुलिस के डीसीपी चिन्मॉय विस्वाल के मुताबिक एसीपी जगदीश यादव की देखरेख में इंस्पेक्टर मुकेश मोगा के नेतृत्व में अमर कालोनी में तैनात एसआई ईश्वर, एएसआई हरबीर सिंह, कृपाल, हवलदार सांगवान, अनिल कुमार, महेश, सिपाही अरविंद, अमृत, मनोज, शांतवीर और अनुज की विशेष टीम जेल से बेल पर छूटे बदमाशों पर नजर रख रही थी। उसी दौरान हरियाणा के इन पकड़े गए बदमाशों के बारे में सूचना मिली। विशेष सूचना के आधार पर पुलिस ने मां आनंदमयी मार्ग पर जाल बिछाकर चोरी की होंडा सिटी कार में आ रहे जगदीप उर्फ मोनी औऱ राहुल उर्फ राजन को गिरफ्तार किया। इनकी निशानदेही पर मजीत उर्फ रॉकी और रविन्द्र उर्फ जोगिन्द्र को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में पता चला कि इस गैंग का सरगना जगदीप है। वह जिंद के निर्वाणा गांव का रहने वाला है। वह नेशनल हॉकी चैंपियनशीप में हरियाणा का प्रतिनिधित्व कर चुका है। उसने जूनियर इंडिया हॉकी टीम के साल 2013 में हुए चयन में भी हिस्सा ले चुका है। गांव के ही एक झगड़े में भाई की हत्या के बाद उसने क्राइम वर्ल्ड में कदम रखा था। इसके बाद उसने कई गैंग में काम किया और फिर अपना गिरोह बना लिया। दहशत कायम करने के लिए हथियारों के साथ वह कई बार फोटो वीडियो बनाता औऱ सोशल मीडिया पर डाला करता था।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सपने में दांत टूटना क्या संकेत देता है? स्वप्न शास्त्र में जानें शुभ या अशुभ अर्थ | WhatsApp ZIP File Scam से कैसे बचें? एक क्लिक में हैक हो सकता है आपका अकाउंट, जानिए पूरी सुरक्षा गाइड | CBI Operation Chakra-VI: Digital Arrest Scam पर देशभर में सबसे बड़ी कार्रवाई, 16 राज्यों में 80 से अधिक ठिकानों पर छापे | CISF को फिर मिला ISO 9001:2015 प्रमाणन, दिल्ली एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को मिली वैश्विक मान्यता | उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, युवा शक्ति, शिक्षा सुधार और पंजाब यूनिवर्सिटी के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा | हर 15 दिन में करें यह छोटा काम, हैकर्स से बची रह सकती है आपकी डिजिटल पहचान | सत्य बोलने का महत्व: क्यों कहा गया है ‘सांच को आंच नहीं’ | समुद्री सुरक्षा को मिलेगी नई ताकत, CISF और भारतीय समुद्री विश्वविद्यालय के बीच हुआ बड़ा समझौता | BRICS NSA Meeting 2026: अजीत डोभाल की अध्यक्षता में भारत रच रहा साइबर सुरक्षा का नया इतिहास; जानें AI और Deepfake से निपटने का प्लान | Cyber Fraud Alert: बेरोजगार युवाओं के नाम पर खुल रहे बैंक खाते, दिल्ली पुलिस ने पकड़ा 50 लाख रुपये से जुड़े साइबर फ्रॉड नेटवर्क का राज |
25-06-2026