सोने के इस तस्कर की दो करोड़ की संपति हुई अटैच्ड, ईडी की कार्रवाई

प्रवर्तन निदेशालय यानि ई़डी ने दिल्ली के एक सोना तस्कर हीरा सिंह की दो करोड़ की संपत्ति को अटैच किया है। हीरा सिंह को डीआरआई ने 2013 में हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया था। उसके साथ उसके साथी भी गिरफ्तार हुए थे औऱ इनके कब्जे से बेल्ट बकल औऱ दूसरे तरीसे छिपा कर लाया गया लाखों रूपये का सोना बरामद किया गया था। जांच में पता चला कि हीरा सिंह बैंकाक सहित कई देशों से सोने की तस्करी करता है। बाद में ईडी ने भी उसके खिलाफ जांच की और  पाया कि मामला मनी लांड्रिंग का है। ईडी की तलाशी में हीरा सिंह के अड्डों से लाखों रूपये की नकदी औऱ विदेशी मुद्रा भी जब्त की गई थी। वह हांगकांग, दुबई औऱ बैंकाक से अपने साथियों की मदद से सोने की खेप लाया करता था। यह खेप बेल्ट की बकल, आदि की शक्ल में लाई जाती थी।

जांच के बाद ईडी ने हीरा सिंह की दो करोड़ सात लाख 21 हजार पांच सौ पच्चीस रूपये की संपति अटैच की है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | कूनो में पांच चीता शावकों का जन्म, भारत में संख्या 60 हुई, पहली बार जुड़ी बोत्सवाना वंशावली | नौकरी चाहिए थी, फोन आया और फीस मांग ली, दिल्ली में ऐसे खुला जॉब स्कैम का खेल | निवेश ठगी से कैसे बचें? ठग लालच और भरोसे का कैसे फायदा उठाते हैं | ये ना करें नहीं तो, आप भी बन सकते हैं साइबर सिंडिकेट का हिस्सा, हो सकती है जेल | Chrome में सेव पासवर्ड को ऐसे रखें सुरक्षित, फोन खुला होने पर भी काम आएगा ये सुरक्षा फीचर | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश | 91 केस, तीन मामलों में घोषित अपराधी: ग्रेटर नोएडा में छिपे देवा तक ऐसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच |
05-10-2026