सीबीएसई ने नियमों में किया बड़ा बदलाव, जानिए अब क्या है नए बदलाव

नई दिल्ली,इंडिया विस्तार। सीबीएसई द्वारा संचालित स्कूलों की मनमानी पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने गुरुवार को नए नियमों की घोषणा की। इससे देशभर में सीबीएसई द्वारा संचालित 20,700 सीबीएसई स्कूल प्रभावित होंगे। नए नियमों के मुताबिक सीबीएसई स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों के अभिभावक उनके लिए यूनीफार्म,स्टेशनरी आयटम और किताबें कहीं से भी ले सकते हैं। अब स्कूल उन्हे किसी विशेष दुकान से इन्हे लेने के लिए बाध्य नहीं कर सकते।सीबीएसई द्वारा संचालित स्कूलों को अपनी फीस में भी पूरी पारदर्शिता लानी होगी जिसके तहत  स्कूल वेबसाइट और स्कूल फार्म पर जो फीस बताई गई है,उतनी ही फीस अभिभावकों को देनी होगी। स्कूल अब किसी भी तरीके का हिडन चार्ज यानि छुपा हुआ चार्ज अभिभावकों से नहीं वसूल सकते है

सरकार ने सीबीएसई द्वारा संचालित स्कूलों को मान्यता देने की भी प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है..जिसके मुताबिक अब मान्यता देने की प्रक्रिया पूरी तरीके से आनलाइन हो गई है जिसकी शुरुआत इसी सत्र से हो गई है। सरकार का दावा है  कि इससे जुड़े 8000 से ज्यादा आवेदनों को इस साल आनलाइन ही निपटाया गया है। सीबीएसई के पास मान्यता के लिए जो भी आवेदन अब आ रहे हैं उनका आंकलन और निगरानी सिर्फ गुणवक्ता के पहलुओं पर ही किया जाएगा यानि शिक्षकों की क्वालिटी कैसी है,बच्चों को क्या पढ़ाया जा रहा है। .जबकि स्कूलों के आधारभूत सुविधा क्या है,सुरक्षा कैसी है और अन्य पहलू इसका आंकलन और निगरानी स्थानीय प्रशासन करेगा। .स्कूल मान्यता के लिए जो भी आवेदक हैं इन नियमों से पहले उनको स्थानीय प्रशासन और सीबीएसई के पास एक ही काम के लिए बार बार जाना पड़ता था। नए नियम आने के बाद उनको अब स्थानीय एजेंसी और सीबीएसई के पास आवेदकों को सिर्फ एक एक ही बार जाना पड़ेगा।

सरकार का दावा है कि नए नियमों से उसने ये भी सुनिश्चित कर लिया है कि मौजूदा समय में सीबीएसई द्वारा संचालित स्कूल नेशनल कमीशन फार प्रोटेक्शन आफ चाइल्ड राइट,नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथारिटी औऱ सुप्रीम कोर्ट द्वारा स्कूलों के संदर्भ में बनाए गए दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करेंगे। इन दिशा निर्देशोें में बच्चों की सुरक्षा,उनके अधिकार और उनकी फीस पर खास ध्यान दिया गया है​। सरकार ने 2012 के बाद से इस नियम में पहली बार बदलाव किया है

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | निवेश ठगी से कैसे बचें? ठग लालच और भरोसे का कैसे फायदा उठाते हैं | ये ना करें नहीं तो, आप भी बन सकते हैं साइबर सिंडिकेट का हिस्सा, हो सकती है जेल | Chrome में सेव पासवर्ड को ऐसे रखें सुरक्षित, फोन खुला होने पर भी काम आएगा ये सुरक्षा फीचर | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश | 91 केस, तीन मामलों में घोषित अपराधी: ग्रेटर नोएडा में छिपे देवा तक ऐसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच | क्या आप जानते हैं कि गूगल का डिजीकवच कैसे आपको फ्रॉड से बचाता है | PM Kisan Verification 2026: यूपी के 15.35 लाख किसानों की किस्त क्यों रुकी? 30 सितंबर की तारीख का सच जानिए |
05-10-2026