शादी से पहले पति के बारे में आरटीआई से जानकारी मांगने लगीं लड़कियां

0
848

गाजियाबाद, इंडिया विस्तार। लड़कियां अब होने वाले पति के बारे में आरटीआई से जानकारी मांगने लगी हैं। ऐसा ही एक अजीबोगरीब वाक्या दिल्ली से सटे गाजियाबाद के इंदिरापुरम् में सामने आया है। गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने में पिछले कुछ दिनों में ऐसे करीब 10 आरटीआई लगाई जा चुकी है। बताया जा रहा है कि इस आरटीआई के जरिए अपने जीवन साथी के बारे में लड़कियां सब कुछ जानना चाहती हैं। मामला बेहद अलग और चौंकाने वाला है। इस मामले ने पुलिस को भी परेशान कर दिया है।

इंदिरापुरम पुलिस इन दिनों लड़कियों के इस कदम से परेशान है पुलिस की परेशानी की वजह लड़कियां और उनके परिवार द्वारा लगाई जा रही आरटीआई यचिका है। आरटीआई याचिका भी बेहद अजीबो-गरीब है। आरटीआई में लड़कियां यह जानना चाहती हैं कि उनकी जिस शख्स से शादी होने वाली है, उसका बैकग्राउंड क्या है। लड़के का कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड तो नहीं है। या फिर उसका जो पासपोर्ट बना हुआ है, वह वाकई सही है या नहीं।

इसके अलावा लड़कियां यह तक जानना चाहती हैं कि लड़के के घर की रजिस्ट्री किसके नाम पर है। हैरानी इस बात की है कि लड़कियों ने कुछ पर्सनल सवाल भी आरटीआई के जरिए पूछ लिए हैं।

लड़कियों का कहना है कि अपने होने वाले जीवनसाथी के बारे में वह पहले से सब कुछ जान लेना चाहती हैं। जिससे आगे चलकर रिश्तो में किसी तरह की खटास पैदा ना हो। लड़कियां लड़के के साथ साथ उसके परिवार के बारे में भी जानना चाहती हैं।टेक्निकली आरटीआई के जरिए किसी अजनबी को मांगी गई डिटेल नहीं दी जा सकती। इस मामले को तकनीकी तौर पर समझे तो थर्ड पार्टी इनफॉरमेशन देना कानूनन सही नहीं है। इसलिए जानकारी को नहीं दिया जा सकता और लड़कियों को समझाने की भी कोशिश की जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now