रांची में आयुष्मान भारत लांच करेंगे पीएम मोदी

रांची,इंडिया विस्तार
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 सितंबर को रांची के  प्रभात तारा मैदान में आयुष्मान भारत की शुरुआत करेंगे. गुरुवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पीएम के आगमन को लेकर की जा रही तैयारी की समीक्षा की. मुख्यमंत्री आवास पर हुई उच्चस्तरीय बैठक में कार्यक्रम को लेकर श्री दास ने दिशा निर्देश दिये.
आयुष्मान भारत के साथ ही पीएम कोडरमा और चाईबासा में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करेंगे. इन दोनों मेडिकल कॉलेज पर 600 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश होगा. इसके अलावा रांची के साथ ही कोडरमा, चाईबासा, पलामू के लोगों से प्रधानमंत्री सीधे जुड़ेंगे.प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत के पांच लाभुकों को गोल्डेन कार्ड सौंपेंगे.
सभा में पहुंचेंगे एक लाख लोग
माना जा रहा है कि पीएम की सभा में लगभग एक लाख लोग शामिल होंगे. धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. आयोजन स्थल पर भव्य कैनोपी (पंडाल) का निर्माण किया गया है. मौसम को देखते हुए आधुनिक वाटरप्रूफ कैनोपी लगाया गया है. प्रधानमंत्री के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा भी रांची पहुंचेंगे.
प्रधानमंत्री एयरपोर्ट से आयोजन स्थल तक विशेष हेलीकॉप्टर से जायेंगे. राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री रघुवर दास और केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत सिन्हा उनके साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे.
वे राज्य के तीन जिलों में 10 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का उदघाटन भी करेंगे. रांची में छह व बोकारो और पूर्वी सिंहभूम में चार-चार सेंटर हैं. रांची में कांके प्रखंड स्थित हुसीर, कोकदोरो, इचापीड़ी, सुकुरहुटू और नवाटोली स्वास्थ्य उपकेंद्र तथा पिठोरिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का उदघाटन प्रधानमंत्री करेंगे.
Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | साइबर सुरक्षा प्रतियोगिता में CISF के अक्षय बडोला को दूसरा स्थान, c0c0n 2026 में मिली उपलब्धि | Anthropic का मुफ्त OSS Scanner क्या है, आम मोबाइल उपयोगकर्ताओं को कैसे होगा फायदा? | साइबर ठगी में समय पर शिकायत के बाद भी क्यों नहीं मिलता पैसा ? बैंको की जवाबदेही पर सवाल | सुबह का सपना और दिख जाएं ये पांच चीजें, तो क्या होता है मतलब समझ लीजिए | सीआईएसएफ साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण क्या है, जवानों को साइबर हमले से निपटने के लिए क्या सिखाया जाता है? | सिक्योरिटी पैच क्या है? FBI डेटा ब्रीच से समझिए एक अपडेट की चूक का खतरा | निवेश धोखाधड़ी से बचने के लिए SEBI की पहल, निवेश से पहले ऐसे करें जांच | कूनो में पांच चीता शावकों का जन्म, भारत में संख्या 60 हुई, पहली बार जुड़ी बोत्सवाना वंशावली | नौकरी चाहिए थी, फोन आया और फीस मांग ली, दिल्ली में ऐसे खुला जॉब स्कैम का खेल | निवेश ठगी से कैसे बचें? ठग लालच और भरोसे का कैसे फायदा उठाते हैं |
11-10-2026