यह है दक्षिण एशिया का पहला क्रास-बार्डर पेट्रोलियम पाइपलाइन, पीएम ने किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण एशिया के पहले क्रॉस-बॉर्डर पेट्रोलियम पाइपलाइन का मंगलवार को उद्घाटन किया जो मोतिहारी और अमलेखगंज के बीच है, उन्होंने नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए इस पाइपलाइन का उद्घाटन किया है।

इस दौरान उन्होंने कहा, ‘यह काफी संतोष की बात है कि दक्षिण एशिया का पहला क्रॉस-बॉर्डर पेट्रोलियम पाइपलाइन का काम रिकॉर्ड समय में पूरा हो गया। यह अपने अपेक्षित समय से आधे में ही तैयार हो गया है। प्रधानमंत्री ने आगे कहा, इसका श्रेय आपके नेतृत्व, नेपाल सरकार के समर्थन और हमारे संयुक्त प्रयासों को जाता है।

2015 में आए विनाशकारी भूकंप के बाद जब नेपाल ने पुनर्निर्माण का बीड़ा उठाया तो भारत ने पड़ोसी और करीबी दोस्त के रूप में सहयोग के लिए उसकी तरफ अपना हाथ बढ़ाया था। मुझे खुशी है कि हमारे संयुक्त सहयोग के कारण नेपाल के गोरखा और नुवाकोट जिलों में फिर से घर बनाए गए हैं।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | ऑनलाइन सब्सक्रिप्शन फ्रॉड क्या है? ऑटो-डेबिट और फ्री ट्रायल के छिपे जाल से कैसे बचें | सच्ची भक्ति का अर्थ क्या है? जीवन में सदाचार और संस्कारों का महत्व | आर्म्स लाइसेंस कैसे बनता है? पात्रता, दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी | दिल्ली क्राइम स्टोरी: पुलिस से फरार, बैंड पार्टी के साथ काम | डिजिटल गोपनीयता अधिकार क्या हैं? दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले से नागरिकों को क्या मिलेगा | सपना पब्बी की जीवनी: पढ़ाई, परिवार, करियर और फिल्मों की पूरी जानकारी | बैंकिंग फ्रॉड क्या है? RBI रिपोर्ट में डिजिटल फ्रॉड घटे, लेकिन लोन धोखाधड़ी बनी बड़ी चुनौती | सच्ची शिक्षा क्या है? जीवन, आत्मसम्मान और धर्म पर गहन चिंतन | KYC फ्रॉड से कैसे बचें? रांची साइबर गिरोह का खुलासा और बैंक खातों के दुरुपयोग की पूरी कहानी | गुरु का महत्व: जीवन में समर्पण, शरणागति और राम नाम जप का सच्चा मार्ग |
06-06-2026