बावरिया गैंग का कुख्यात बदमाश यूपीएसटीएफ के हत्थे चढ़ा

इंडिया विस्तार, नोएडा

यूपीएसटीएफ के नोएडा यूनिट ने बावरिया गैंग के कपख्यात बदमाश दीपक को गिरफ्तार किया है। वह लखनऊ, बाराबंकी और फरूखाबाद में हुए कई सनसनीख़ेज़ डकैतियों में वांछित था और उस पर 50,000 रुपये का इनाम भी घोषित था।  उसे मुठभेड़ के बाद नौएडा के थाना नॉलेज पार्क इलाके से गिरफ्तार किया गया। दीपक डकैती, डकैती सहित हत्या जैसे 11 संगीन वारदातों में वांछित चल रहा था ।
ज्ञात हो कि दिसम्बर 17 और जनवरी 18 में लखनऊ, फरुखाबाद और बाराबंकी में डकैती की ताबड़तोड़ घटनाओं को अंजाम इसी गिरोह के द्वारा दिया गया था जिसमें 3 व्यक्तियों की जान चली गई थी और कई अन्य घायल भी हुए थे । बदमाशों के क़ब्ज़े से एक मोटर साइकल और दो तमंचे बरामद हुए है। इससे पूर्व दीपक फ़रीदाबाद, हरियाणा और मोरेना, मध्य प्रदेश से डकैती के वारदात में जेल जा चुका है। उल्लेखनीय है कि इस गैंग के सरगना विनोद बावरिया और एक लाख के इनामिया राकेश@कालिया बावरिया को पूर्व में यूपी एसटीफ द्वारा गिरफ़्तार किया जा चुका है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | साइबर ठगी के बाद शिकायत करने में देरी क्यों पड़ सकती है भारी? भोपाल के आंकड़ों से समझिए पूरी प्रक्रिया। | क्या आप जानते हैं स्टेशन मास्टर का काम,उसकी सैलरी ? | कर्तव्य निभाते हुए बिछड़ गए तीन पुलिसकर्मी, दिल्ली में 154 शहीदों को नम आंखों से नमन | एसबीआई के नाम पर फोन आए तो सावधान! डेटा लीक का यह दावा आपके लिए भी बन सकता है खतरा | सनी लियोनी और MTV Webbed: कैसे साइबर जागरूकता को युवाओं के लिए बनाया दिलचस्प? | वर्दी वालों को हनी ट्रैप में फंसाकर कैसे होती है जासूसी? SSB ने साइबर खतरों से किया सतर्क | यूपी में बीसी सखी योजना से घर बैठे हो सकती है आपकी कमाई, जानें कैसे | कॉकरोच जनता पार्टी के इन नेताओं पर पुलिस कार्रवाई, ये है पूरी डिटेल्स | ऐसे समझें किसान को कैसे मिलती है सोलर पंप सब्सिडी | ऑनलाइन रोमांस में सावधान ! सीमाहीन साइबर ठगों के जाल में ना फंस जाएं |
22-10-2026