बड़ी दिलचस्प है दिल्ली के आखिरी हाथिनी लक्ष्मी की कहानी पुलिस ने आखिर तलाश ही लिया

नई दिल्ली, 18 सितंबर। नाम है लक्ष्मी उम्र 32 साल दिल्ली की आखिरी हथिनी। आखिरी इसलिए क्योंकि हाई कोर्ट ने दिल्ली में हाथी रखने से मना किया है। देर रात 12 बजे आखिरकार दिल्ली की शकरपुर पुलिस ने लक्ष्मी को डीएनडी के पास खादर इलाके से बरामद कर लिया। उसके साथ मौजूद महावत सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया गया है। लक्ष्मी की कहानी बड़ी दिलचस्प है।

लक्ष्मी का मालिक यूसूफ नाम के शख्स को बताया जाता है। वह फिलहाल फरार है। जानकारी के मुताबिक लक्ष्मी के स्वामित्व को लेकर काफी साल से झगड़ा चल रहा है। वन विभाग और यूसूफ के बीच चल रहा ये मामला हाईकोर्ट में था। कोर्ट ने यूसूफ से कहा थी कि वह हाथी दिल्ली में नहीं रख सकता। जबकि यूसूफ का तर्क था कि उसने बचपन से लक्ष्मी को पाला है। आखिरकार कोर्ट ने लक्ष्मी को किसी सैंचूरी आदि में रखने का निर्देश दिया।

सद्दाम

यूसूफ ने इसके लिए यूपी गुजरात में कोशिश की उधर वन विभाग भी इस कोशिश में लगा हुआ था। आखिरकार वन विभाग को हरियाणा में लक्ष्मी को रखने की जगह मिल गई। इसी बीच यूसूफ ने महावत सद्दाम औऱ लक्ष्मी को घर से लापता करवा दिया। इस मामले में जुलाई में शकरपुर पुलिस ने मामला दर्ज किया। लेकिन ये काम विशेष रूप से वन विभाग का था लेकिन वन विभाग लक्ष्मी को तलाश नहीं पा रहा था। आखिरकार देर रात शकरपुर एसएचओ संजीव शर्मा की टीम ने लक्ष्मी को डीएनडी के खादर से बरामद कर लिया। लेकिन वन विभाग रात में नहीं पहुंचा तो लक्ष्मी रात भर शकरपुर थाने में रही। सुबह वन विभाग पहुंचा भी लेकिन लक्ष्मी उनकी लाई गाड़ी में जाने को तैयार नहीं थी।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सिक्योरिटी पैच क्या है? FBI डेटा ब्रीच से समझिए एक अपडेट की चूक का खतरा | निवेश धोखाधड़ी से बचने के लिए SEBI की पहल, निवेश से पहले ऐसे करें जांच | कूनो में पांच चीता शावकों का जन्म, भारत में संख्या 60 हुई, पहली बार जुड़ी बोत्सवाना वंशावली | नौकरी चाहिए थी, फोन आया और फीस मांग ली, दिल्ली में ऐसे खुला जॉब स्कैम का खेल | निवेश ठगी से कैसे बचें? ठग लालच और भरोसे का कैसे फायदा उठाते हैं | ये ना करें नहीं तो, आप भी बन सकते हैं साइबर सिंडिकेट का हिस्सा, हो सकती है जेल | Chrome में सेव पासवर्ड को ऐसे रखें सुरक्षित, फोन खुला होने पर भी काम आएगा ये सुरक्षा फीचर | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? |
07-10-2026