पूर्वी दिल्ली में फर्जी वीजा दिलाने वाले गैंग का भांडाफोड़

पूर्वी दिल्ली के शकरपुर पुलिस ने फर्जी वीजा दिलाने वाले गैंग का भांडाफोड़ किया है। टूर एंड ट्रैवल एजेंसी की आड़ में फर्जी वीजा रैकेट चलाने वाले इस  गैंग की शिकायत विदेश मंत्रालय ने की थी। गैंग फाइन टूर एंड ट्रैवल के नाम से एजेंसी चला रहा था।  विदेश में नौकरी की चाह में भोले भाले लोगों को फांसकर उनसे मोटी रकम ली जाती थी बदले मे उन्हें फर्जी वीजा पकड़ा दिया जाता था। कंपनी विदेश मंत्रालय में नियमों के तहत पंजीकृत भी नहीं थी।
एएसआई नीरज की देखरेख में पुलिस टीम ने इस गैंग का पता लगाया औऱ अरूण, राहुल, विनोद, नरेन्द्र और मोहित नाम के गैंग सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके कब्जे से 10 पासपोर्ट, 3 मेडिकल रिपोर्ट, 1 वीजा कापी, 4 मोबाइल फोन, राजिस्टर और रबड़ स्टांप के अलावा अन्य कागजात बरामद किए गए हैें। पुलिस के मुताबिक वीजा चाहने वालों से मोटी रकम लेने के बाद गैगं के लोग आफिस बंद कर फरार हो जाते थे।
Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | LPG eKYC कैसे करें? 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए नया नियम, घर बैठे ऐसे पूरा करें BAA | Digital Arrest Scam: फोन पर ऐसा क्या हुआ कि 68 साल के बुजुर्ग ने तोड़ दी FD और गंवा दिए ₹1.12 करोड़? | Online Shopping Fraud: ऑनलाइन खरीदारी और बैंकिंग में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, पेमेंट से पहले जांचें ये 10 बातें | Shahzad Bhatti Network पर UAPA प्रतिबंध: कौन है शहजाद भट्टी और अब क्या बदल जाएगा? | कोयला चोरी कैसे रोक रही CISF? झारखंड-बंगाल की खदानों में ‘Zero Coal Leakage’ पर जोर | Cyber Crime FIR: ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायत के बाद क्यों जरूरी हैं शुरुआती घंटे, कर्नाटक ने बदला जांच का तरीका | ₹12.84 करोड़ गए कहां? 317 ट्रांजैक्शन, 34 खाते और फिर USDT | UPI पेमेंट पर क्या है नया नियम: ₹2,000 से ज्यादा यूपीआई पेमेंट पर क्या आपके खाते से पैसे कटेंगे ? समझिए विस्तार से | Cyber Security पर BRICS में बड़ी चिंता, PM Modi ने बताया Technology के गलत इस्तेमाल का खतरा | Vetiver Grass क्या है? जम्मू में 2 लाख पौधों से मिट्टी का कटाव रोकने की CISF की मुहिम |
20-09-2026