पुलिस संचार पर दो दिवसीय सम्मेलन आरंभ

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। केंद्रीय संचार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने पुलिस संचार के आधुनिकीकरण और चुनौतियों के विषय पर आज नई दिल्ली में पुलिस संचार के अखिल भारतीय प्रमुखों के सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर श्री सिन्हा ने कहा कि देश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के बीच आकर उन्हें प्रसन्नता हुई है। उन्होंने इस सम्मेलन के आयोजन के लिए पुलिस वायरलेस के समन्वय निदेशक (डीसीपीडब्ल्यू) को बधाई दी। उन्होंने नोडल एजेंसी के रूप में डीसीपीडब्ल्यू की सराहना की। पुलिस संचार विभिन्न समन्वित गतिविधियों के अलावा कारगर पुलिस संचालन के लिए संचार सुविधा प्रदान करने की जिम्मेदारी निभा रहा है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि डीसीपीडब्ल्यू राज्य/ केंद्र शासित प्रदेशों तथा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) को जोड़ते हुए राष्ट्रव्यापी संचार नेटवर्क का संचालन कर रहा है।

डीसीपीडब्ल्यू के निदेशक आनंद स्वरूप ने मनोज सिन्हा का स्वागत किया और सम्मेलन को संबोधित किया।

दो दिवसीय सम्मेलन का विषय है पुलिस संचार का आधुनिकीकरण और चुनौती। सम्मेलन का उद्देश्य एक मंच पर सभी हितधारकों को लाना है ताकि पुराने विषयों, श्रेष्ठ व्यवहारों को साझा करने तथा संचार के सभी पहलुओं पर विचार करने और संचार के क्षेत्र में नवाचार और आधुनिकीकरण के विषयों पर विचार-विमर्श किया जा सके। सम्मेलन भारत में संचार की चुनौतियों के समाधान के लिए व्यावसायिक प्रोत्साहन भी देता है। यह सम्मेलन मेक इन इंडिया तथा स्टार्टअप को दिखाने का एक मंच है, जहां कौशल विकास के लिए हितधारक अपने अनुभव साझा करेंगे।

श्रम और रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संतोष गंगवार कल सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित करेंगे। संचार, नवाचार समाधान को लागू करने, इनक्रिप्शन के लिए क्रिप्टो पद्धतियों तथा पुलिस संचार नेटवर्क में आधुनिक टेक्नोलाजी को लागू करने में राज्यों के प्रदर्शन के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए विभिन्न श्रेणियों में ट्राफी/पुरस्कार प्रदान किए जायेंगे।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सनी लियोनी और MTV Webbed: कैसे साइबर जागरूकता को युवाओं के लिए बनाया दिलचस्प? | वर्दी वालों को हनी ट्रैप में फंसाकर कैसे होती है जासूसी? SSB ने साइबर खतरों से किया सतर्क | यूपी में बीसी सखी योजना से घर बैठे हो सकती है आपकी कमाई, जानें कैसे | कॉकरोच जनता पार्टी के इन नेताओं पर पुलिस कार्रवाई, ये है पूरी डिटेल्स | ऐसे समझें किसान को कैसे मिलती है सोलर पंप सब्सिडी | ऑनलाइन रोमांस में सावधान ! सीमाहीन साइबर ठगों के जाल में ना फंस जाएं | Delhi crime: ऐसे पकड़ा गया कोविड पैरोल जंप कर फरार हुआ सजायाफ्ता गांजा तस्कर | साइबर ठगी से बचना है तो इन लालच से दूर रहें, जानिए कैसे बनते हैं शिकार | साइबर सुरक्षा प्रतियोगिता में CISF के अक्षय बडोला को दूसरा स्थान, c0c0n 2026 में मिली उपलब्धि | Anthropic का मुफ्त OSS Scanner क्या है, आम मोबाइल उपयोगकर्ताओं को कैसे होगा फायदा? |
20-10-2026