पश्चिमी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ एयर मार्शल सी. हरि कुमार सेवानिवृत्त

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। भारतीय वायु सेना के पश्चिमी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ एयर मार्शल चन्द्रशेखरन हरि कुमार पीवीएसएम एवीएसएम वीएम वीएसएम एडीसी 39 वर्ष का अपना शानदार सेवाकाल पूरा करने के उपरांत 28 फरवरी, 2019 को सेवानिवृत्त हो गए।

एयर मार्शल चन्द्रशेखरन हरि कुमार को वायु सेना में 1979 में कमीशन प्राप्त हुआ था। वे एक योग्यता प्राप्त वायु प्रशिक्षक और फाइटर पायलट थे, जिन्हें 3300 घंटों से अधिक उड़ान का अनुभव प्राप्त था। उन्होंने डिफेंस स्टाफ कॉलेज और नेशनल डिफेंस कॉलेज से स्नातक किया था।

उन्होंने मिग-21 वायु बेड़े का नेतृत्व किया था। अपने सेवाकाल के दौरान उनकी नियुक्ति विभिन्न पदों पर हुई, जिनमें ऑप्स 1ए, पश्चिमी वायु कमान मुख्यालय में एयर-1, डिप्टी डायरेक्टर एयर स्टाफ इन्सपेक्शन, डायरेक्टर ऑपरेशन्स (ज्वाइंट प्लानिंग), वायु सेना मुख्यालय में एयर स्टाफ ऑपरेशन्स (ऑफेंसिव) के असिसटेंट चीफ तथा दक्षिण-पश्चिम वायु कमान मुख्यालय के सीनियर एयर स्टाफ ऑफिसर के पद शामिल हैं।

पश्चिमी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ के पद पर नियुक्त होने के पहले उन्होंने पूर्वी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ के पद पर भी काम किया था।राष्ट्र की विशिष्ट सेवा के लिए उन्हें परम विशिष्ट सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक, वायु सेना पदक, विशिष्ट सेवा पदक प्रदान किया गया। उन्हें राष्ट्रपति ने 01 जनवरी, 2017 को मानद वायु सेना एडीसी के पद पर नियुक्त किया था।

राष्ट्र की विशिष्ट सेवा के लिए उन्हें परम विशिष्ट सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक, वायु सेना पदक, विशिष्ट सेवा पदक प्रदान किया गया। उन्हें राष्ट्रपति ने 01 जनवरी, 2017 को मानद वायु सेना एडीसी के पद पर नियुक्त किया था।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सावधान! साइबर ठग बदल रहे हैं ठिकाना, बचना है तो जानिए ये उपाय | भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 में रिकॉर्ड कारोबार, 1.8 लाख लोग पहुंचे, ₹5,000 करोड़ के अवसर | सावन महोत्सव में दिखी बिहार की महिलाओं की नई तस्वीर, स्टॉल से सम्मान तक छाया उद्यमिता का रंग | ऑनलाइन प्रिडेटर से कैसे बचें ? साइबर स्टॉकिंग, फेक प्रोफाइल और ऑनलाइन उत्पीड़न से सुरक्षा के तरीके | पेंशन कार्ड वाले ऑफर से सावधान, जानिए बचने के उपाय | Rent a Boyfriend Scam: महिला हैं तो जरूर पढ़ लें, और रहिए सावधान | 14 ATM काटे, 13 साल तक बचता रहा! मेवात का ATM मशीन काटने वाला बदमाश भिवाड़ी से गिरफ्तार | CISF की श्रुति जोशी ने Commonwealth Fencing Championships में जीता टीम गोल्ड, व्यक्तिगत स्पर्धा में भी हासिल किया था कांस्य | पार्सल स्कैम क्या है? सोशल मीडिया दोस्ती से कस्टम अधिकारी तक, ऐसे होती है ऑनलाइन ठगी | मानव हाथी संघर्ष के कारण और उपाय: झारखंड में क्यों बढ़ रहा टकराव, क्या है वन विभाग की रणनीति? |
17-08-2026