पत्नी विदेश ना जा पाए इसलिए कर दी बम की कॉल

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। 8 अगस्त को दिल्ली हवाई अड्डे पर अफरा तफरी मचाने वाला एक सिरफिरा पति था। पुलिस के मुताबिक पत्नी नौकरी के लिए विदेश ना जाने पाए इसलिए उसने महिला फिदायीन खतरे का कॉल कर अपनी पत्नी के बारे में बता दिया था। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने सिरफिरे पति नसीरूद्दीन को गिरफ्तार कर लिया है।

वह चेन्नई में एक बैग कंपनी में काम करता है। कुछ अर्सा पहले नसीरुद्दीन को राफिया नाम की महिला से दोस्ती हो गई और उसके बाद दोनों की शादी हो गई। इसी बीच राफिया को अच्छी जॉब अरब देश मे मिल गई। वह वहाँ जाना चाहती थी पर नसीरूद्दीन को ये मंज़ूर नही था।राफिया अपने पति को बताए बगैर दिल्ली आ गई और अपने पति को फ़ोन किया की वह 8 अगस्त को अरब मुल्क जा रही है जॉब के लिए ।

आरोपी पति नसीरुद्दीन को कुछ समझ नही आया उसने डायल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी कॉल कर दी कि राफिया एक महिला ‘ फिदाइन ‘ है जो विदेश जा रही है। यह कॉल मिलते ही  टर्मिनल टी3 पर हड़कम्प मच गया और महिला से पूछताछ की गई उसने सारी बात सुरक्षा एजेंसियों को बता दिया।   महिला से पूछताछ के बाद 29 साल के नसीरुद्दीन को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल उस महिला के पति को दिल्ली के बवाना से गिरफ्तार कर लिया। हालांकि की ये मामला दिल्ली से सटे गुरुग्राम का है इसलिए नसीरुद्दीन को स्पेशल सेल ने गिरफ्तार करने के बाद गुरुग्राम पुलिस को हैंडओवर कर दिया।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | लाल किला कार बम धमाका: NIA चार्जशीट में खुली साजिश, कई राज्यों तक फैला था नेटवर्क | श्रीलंका बना साइबर ठगों का नया अड्डा? भारतीयों की बड़ी गिरफ्तारी ने बढ़ाया खतरा | समुद्री रास्ते से ड्रग तस्करी पर बड़ा वार, 6 दोषियों को कैसे मिली 10 साल की सजा | मातृभक्ति और अद्वैत की विरासत: आदि शंकराचार्य का प्रेरक प्रसंग | CISF जवानों के मानसिक स्वास्थ्य पर बड़ा कदम, Meditation और Wellness Program से तनाव कम करने की नई तैयारी | delhi: 72 करोड़ के 1700 किलो ड्रग्स नष्ट,नारकोटिक्स थाना की घोषणा | दिल्ली में खोया या चोरी हुआ मोबाइल वापस कैसे मिलता है? जानिए Delhi Police के ‘Operation Vishwas’ की पूरी प्रक्रिया | दिल्ली में घर बनाना हुआ आसान? DDA का नया ऑनलाइन सिस्टम समझिए | डिजिटल मिनिमलिज़्म: स्मार्टफोन का स्मार्ट उपयोग कैसे बढ़ाता है सुरक्षा और मानसिक शांति | delhi crime story: दुबई और तिहाड़ से चल रहा है गैंग, इन शार्पशूटरों से हुआ खुलासा |
14-05-2026