पटना में जल संकट को लेकर रामकृपाल यादव ने की मंत्री से मुलाक़ात

पटना, इंडिया विस्तार। पाटलीपुत्र संसदीय क्षेत्र के धनरुआ, मसौढ़ी पालीगंज, दुल्हिन बाजार, बिहटा, दानापुर, मनेर , बिक्रम, नौबतपुर, फुलवारी, पुनपुन के विभिन्न इलाकों में भू जलस्तर कम होने के कारण भीषण पेयजल संकट व्याप्त है। चापाकल सुख जाने के कारण पानी का हाहाकार मचा हुआ है। क्षेत्र भ्रमण के दौरान लोगों को जल संकट से जूझते देखा है। उक्त बातें पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री एवं भाजपा सांसद राम कृपाल यादव ने आज लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री विनोद नारायण झा से उनके सरकारी आवास पर मिलकर गुहार लगाते हुए कही।

श्री यादव ने पीएचईडी मंत्री से अनुरोध किया
कि खराब पड़े चापाकल को जल्द जल्द ठीक करवाया जाय। पाटलीपुत्र संसदीय क्षेत्र में चल रही ग्रामीण जलापूर्ति की करीब 19 करोड़ की लागत से विभिन्न योजनाओं पर कार्य जल्द जल्द सम्पन्न कराया जाय। कई जगह पंचायत के जन प्रतिनिधियों के आपसी खींचातानी में हर घर नल जल योजना का कार्य बाधित है, इस पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। जहाँ भीषण जल संकट है वहाँ मांग के आधार पर टैंकर से पानी पहुंचाने की व्यवस्था की जाय। सभी अनुमंडल कार्यालय में कंट्रोल रूम खोला जाय, जहां लोग जल संकट के बारे में सरकार तक सूचना पहुंचा सके।
पीएचईडी मंत्री ने भाजपा सांसद द्वारा उठाये गए मुद्दों को गंभीरतापूर्वक सुना और उसके बाद जल समस्या का निदान और खराब पड़े चापाकल को ठीक कराने का निर्देश विभागीय पदाधिकारियों को दिया।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Chrome में सेव पासवर्ड को ऐसे रखें सुरक्षित, फोन खुला होने पर भी काम आएगा ये सुरक्षा फीचर | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश | 91 केस, तीन मामलों में घोषित अपराधी: ग्रेटर नोएडा में छिपे देवा तक ऐसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच | क्या आप जानते हैं कि गूगल का डिजीकवच कैसे आपको फ्रॉड से बचाता है | PM Kisan Verification 2026: यूपी के 15.35 लाख किसानों की किस्त क्यों रुकी? 30 सितंबर की तारीख का सच जानिए | IND vs AFG Asian Games 2026: एक गेंद भी नहीं फेंकी गई, फिर भारत सेमीफाइनल में कैसे पहुंचा? | WhatsApp Investment Scam से कैसे बचें: Fake Trading App और फर्जी निवेश वेबसाइट की पहचान |
04-10-2026