पकड़ा गया हरियाणा का मोस्ट वांटेड कप्तान

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हरियाणा के मोस्ट वांटेड बदमाश कप्तान सिंह को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है। कप्तान की गिरफ्तारी पर 1 लाख रूपये का ईनाम था।

स्पेशल सेल के डीसीपी संजीव यादव के मुताबिक एसीपी अखिलेश्वर स्वरूप यादव की देखरेख में इंस्पेक्टर तिलक चंद बिष्ट और इंसप्केट्र विनय कुमार की टीम ने कप्तान को जीटीके रोड की बस स्टैंड से गिरफ्तार किया । उसके कब्जे से 1 .32 बोर की पिस्टल औऱ 3 कारतूस बरामद किए। उसकी तलाश करनाल में दिनदहाड़े हुई ट्रिपल मर्डर के अलावा कई सनसनीखेज मामलों में थी। एक मामले में उसे आजीवन कारावास की सजा भी मिली थी मगर जमानत पर बाहर आने के बाद वह फरार था। यह सजा उसे 2005 में रोहतक कोर्ड में हुए अनूप पहलवान की हत्या के आरोप में मिली थी। पिछले साल 8 दिसंबर को उसने पांच लोगों पर करनाल में अंधाधुंध फायरिंग की थी जिसमें 3 लोग मारे गए थे। पुलिस के मुताबिक वह कृष्ण पहलवान गैंग में शामिल था और जबरन वसूली से लेकर हत्या के कई मामलों में शामिल था।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | AI से कैसे होती है साइबर ठगी? आपकी आवाज, बैंक खाते और शेयर निवेश पर मंडरा रहा खतरा | JEE main के लिए NTA का सिलेबस, ऐसे करें डाउनलोड | आपके नाम पर खुल सकता है म्यूल बैंक खाता, साइबर ठगी में फंसने से बचने के लिए जानें ये जरूरी बातें | WhatsApp चलाने का तरीका बदल सकता है! SIM Binding के नए नियम से किसे होगी परेशानी? | जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर भाग रहा था यात्री, CISF जवान अभिषेक वर्मा ने रोका, DG ने किया सम्मानित | सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक हो जाए तो क्या करें ? हाई कोर्ट के इस फैसले से समझिए अपने अधिकार | वर्दी में चैंपियन: एशियाई खेलों से पुलिस मैदान तक सीआईएसएफ के खिलाड़ियों की पदक गाथा, मिला डीजी का सम्मान | पैरोल जंपर का खेल: 60 करोड़ की हेरोइन, लखनऊ में फैक्ट्री और नक्सली कनेक्शन, दिल्ली पुलिस के खुलासे ने उड़ाए होश | साइबर ठगी के बाद शिकायत करने में देरी क्यों पड़ सकती है भारी? भोपाल के आंकड़ों से समझिए पूरी प्रक्रिया। | क्या आप जानते हैं स्टेशन मास्टर का काम,उसकी सैलरी ? |
27-10-2026