दो अफगानी केमिकल एक्सपर्ट और 600 करोड़ की हेरोइन जानें पूरी जानकारी

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। ड्रग के इंटरनेशनल तस्कर अब केमिकल एक्सपर्ट भी तैनात करने लगे हैं ताकि कच्चा पदार्थ कहीं से कहीं ले जाकर उनसे हेरोइन बनाया जा सके। यह खुलासा दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने किया है। पुलिस के मुताबिक दो अफगानी केमिकल एक्सपर्ट समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनकी निशानदेही पर करीब 150 किलो हेरोइन जब्त की गई है जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 600 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

स्पेशल सेल के डीसीपी मनीषी चंद्रा ने बताया कि एसीपी ललित मोहन नेगी औऱ हृदय भूषण की टीम इंस्पेक्टर रविन्द्र जोशी, सुनील, एसआई सुंदर आदि ने ड्रग तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। इस सिलसिले में पुलिस ने टोयोटा , होंडा सिटी, कोरोला अल्टीस तथा अन्य वाहनों को भी जब्त किया है। हेरोइन की यह तस्करी जूट के बोरो और मसाले की आड़ में की जा रही थी। इसके लिए बकायदा अफगानिस्तान के जलालाबाद से केमिकल एक्सपर्ट बुलाए गए थे।

पुलिस के मुकाबिक सबसे पहली गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर हुई जहां दो कारों में करीब 60 किलो हेरोइन जब्त की गई। इसे रखने के लिए इन लोगों ने कार में विशेष डिजाइन किया हुआ था। इस मामले में रईस खान औऱ धीरज नामक दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनकी निशानदेही पर पुलिस टीम ने जाकिर नगर में छापा मारा जहां हेरोइन बनाने की पूरी फैक्टरी मिली। यहां 60 किलो हेरोइन के अलावा अफगानी केमिकल एक्सपर्ट भी मिले जो अफगानी हेरोइन बनाने में मदद के लिए आए थे।

उनकी पहचान सिनवारी रहमत और अख्तर मोहम्मद के रूप में हुई। यहीं से वकील की भी गिरफ्तारी हुई जो अपनी कार में 30 किलो हेरोइन डालकर ले जा रहा था। पुलिस के मुकाबिक जाकिर नगर में इन्होंने हाल ही में अपना ठिकाना बनाया था।

Support India Vistar

Latest Posts

यह भी पढ़ें

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | हैक किए गए ईमेल अकाउंट्स का काला कारोबार: साइबर अपराधी कैसे करते हैं आपके ईमेल का इस्तेमाल? | ईमेल अकाउंट हैक कैसे होता है? AI फिशिंग और बैंकिंग साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके | CISF की नई सुरक्षा व्यवस्था: अब पावर प्लांट से बंदरगाह तक अलग-अलग कमांड संभालेंगे सुरक्षा | दिल्ली-एनसीआर में कोकीन तस्करी का नेटवर्क बेनकाब, युवाओं तक कैसे पहुंच रहा था ड्रग्स का कारोबार? | पेन ड्राइव के साथ साथ ये चीजें भी आपको बना सकती हैं साइबर क्राइम का शिकार | फर्जी लोन और स्कॉलरशिप के नाम पर कैसे होती है ऑनलाइन ठगी? बैंक अकाउंट और फर्जी कॉल के इस खेल को समझें | कार हैकिंग क्या है? Tesla FSD मामला बताता है कि सॉफ्टवेयर से छेड़छाड़ कैसे बन सकती है जानलेवा खतरा | CISF में खेल सुविधाएं: जवानों की फिटनेस के लिए नोएडा में नया मल्टी-स्पोर्ट एरिना | साइबर सुरक्षा के 10 जरूरी नियम: पासवर्ड, डेटा बैकअप और ऑनलाइन ठगी से ऐसे बचें | सीआईएसएफ महिला तीरंदाजी टीम बनी चैंपियन, बल ने 16 पदक जीते |
04-11-2026