दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को मिली बड़ी कामयाबी-जम्मू कश्मीर से 3 आतंकी गिरफ्तार।

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी कामयाबी मिली है। सेल ने जम्मू कश्मीर से 3 आतंकी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि तीनों आतंकी जम्मू काश्मीर इस्लामिक स्टेट के टॉप कमांडर है।जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल पिछले कई महीनों से आतंकियों के एक मोड्यूल पर काम कर रही थी, इसी बीच स्पेशल सेल को जानकारी मिली कि 3 खतरनाक आतंकी कश्मीर में है, पुलिस की टीम ने श्रीनगर की एसओजी के साथ एक जॉइन्ट ऑपरेशन की योजना बनाई। पुलिस की संयुक्त टींम को पता चला कि तीनों आतंकी श्रीनगर में है, तभी पुलिस ने ट्रैप लगाया और तीनों को रुकने के लिए कहा, इसी बीच एक आतंकी ने पुलिस पर हमला कर दिया, लेकिन पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए तीनों आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आतंकियों के नाम है, हैरिश मुश्ताक़ खान, ताहिर अहमद खान और आसिफ सुहैल, इन आतंकियों के पास से पुलिस

ने 3 हैंडग्रेनेड, 2 पिस्टल और 14 कारतूस बरामद किए है, इतना ही नही इनके पास आईएसआईएस का झंडा भी बरामद हुआ है, जब इनसे पूछताछ में कई चौकाने वाले खुलासे हुए, जांच में पुलिस को पता चला है कि आतंकियो का ये ग्रुप आईएसआईएस से इंस्पायर है, ये आतंकी दिल्ली में किसी बड़ी साजिश को अंजाम देना चाहते थे, इतना ही नही ये दहशतगर्द पहले भी कई बार दहशत फैला चुके है।

स्पेशल सेल के मुताबिक इस ग्रुप में कई आतंकी है इस ग्रुप का हैंडलर पाकिस्तान में बैठा है और वही से बैठे बैठे इस ग्रुप को निर्देश देता है, इस ग्रुप ने 31 जुलाई 2018 अनंतनाग जिले में ग्रनेड से सीआरपीएफ कैम्प पर हमला किया था, नवंबर 2017 में इसी ग्रुप ने कश्मीर पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर की गोली मार कर हत्या की थी, इतना ही नही 9 सितंबर 2018 को एक सिविलियन को सिर्फ इस लिए हत्या की दी क्योंकि इनको लगता था कि वो पुलिस का इन्फॉर्मर है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक इसी साल सितंबर के महीने में परवेज और जमशेद नाम के 2 आतंकियों को दिल्ली के लाल किले के पास से गिरफ्तार किया गया था ये दोनों भी इसी ग्रुप से जुड़े थे, इन्हीं से बाकी के मॉड्यूल की जानकारी मिली और अब ये तीन आतंकी गिरफ्तार किए गए है, पुलिस ने अवंतीपोरा में इनके उस ठिकाने को भी तलाश लिया जहां ये ज़मीन के अंदर छुप कर रहते थे, ज़मीन में बाहर एक छोटा सा होल था लेकिन नीचे पूरा कमरा, जिमसें जरूरत का पूरा समान था। पकड़ा गया आतंकी हैरिश मुश्ताक़ खान 2013 से 2016 तक जामिया विश्वविद्यालय का छात्र रह चुका है, उसने जामिया से एमए इंटरनेशनल स्टडीज में किया है, स्पेशल सेल के मुताबिक इस मॉड्यूल में करीब 12 आतंकी है जिसमें कई मारे और पकड़े गए हैं, इस ग्रुप का सरगना आदिल ठोकर है जिसकी तलाश अब की जा रही है, हाल ही में ग्रेटर नोएडा के शारदा विश्वविद्यालय का छात्र एहतिशाम बिलाल भी इसी मोड्यूल में शामिल था। स्पेशल सेल की टीम अब ये पता करने में जुटी है कि दिल्ली में ये लोग कहा कहा दहशत फैलाने वाले थ

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | iPhone Security alert: क्या आपका WhatsApp अकाउंट हैक हो सकता है? जानें बचाव के तरीके | CISF Airport Security Review 2026: ड्रोन खतरों से निपटने और एयरपोर्ट सुरक्षा मजबूत करने पर जोर | AI Cyber Crime से निपटने की तैयारी, दिल्ली पुलिस को मिलेगा विशेष साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण | वासनाओं का त्याग, सद्बुद्धि और शक्ति का सदुपयोग ही जीवन का सच्चा मार्ग | हवाला और बैंकिंग सिस्टम में क्या अंतर है? आसान भाषा में समझिए पूरा मामला | वचन, निर्णय और धर्म का मार्ग: क्या मानव अपनी लगाम स्वयं संभाल रहा है? | डेटा ब्रीच से बैंक अकाउंट कैसे बचाएं? पूरी जानकारी, गुजरात पुलिस के ऑपरेशन म्यूल से क्या सीख? | एयर टिकट रद्द करने पर 15 गुना तक शुल्क? DGCA नियम 2026, रिफंड चार्ज और आपके अधिकार | CBSE Physics Answer Sheet Mismatch: क्या सच में किसी और का पेपर मिला? जानें पूरा सच | ऑनलाइन सट्टेबाजी भारत में कानूनी है या अवैध? – 2026 |
31-05-2026